Raaj Kumar ने चमेली के तेल की बदबू के कारण ठुकरा दी थी 'जंजीर', मुंह पर कर दी थी प्रकाश मेहरा की घनघोर बेइज्जती
Updated on
04-07-2023 08:34 PM
'जंजीर' को अमिताभ बच्चन के करियर में एक बड़ा मील का पत्थर माना जाता है। इस फिल्म ने अमिताभ को 'एंग्री यंग मैन' की छवि दी थी, जिसे 'दीवार' ने और पुख्ता कर दिया था। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि 'जंजीर' के लिए अमिताभ बच्चन पहली पसंद नहीं थे। बल्कि उनसे पहले सात एक्टरों को यह फिल्म ऑफर हुई थी। हालांकि उन सभी ने 'जंजीर' को ठुकरा दिया था। इनमें से एक एक्टर राजकुमार भी थे। फिल्मी गलियारों में जितनी चर्चा राजकुमार की आवाज और उनकी दमदार एक्टिंग की होती थी, उससे कहीं ज्यादा चर्चा एटिट्यूड की होती थी। कहा जाता है कि एक्टर अपने साथ-साथ डायरेक्टर के मूड के हिसाब से फिल्में साइन करते थे। पर वह कब क्या कर दें, कोई कुछ नहीं बता सकता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजकुमार ने 'जंजीर' सिर्फ इसलिए ठुकरा दी थी क्योंकि प्रकाश मेहरा ने सिर में चमेली का तेल लगाया हुआ था। Tuesday Tadka में जानिए 'जंजीर' को लेकर Prakash Mehra और Raaj Kumar के बीच की पूरी कहानी। 'जंजीर' एक एक्शन क्राइम फिल्म थी, जोकि 1973 में आई थी। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, प्राण, राम सेठी और अजित खान जैसे स्टार्स थे। अमिताभ ने 1969 में एक्टिंग डेब्यू किया था, और 'जंजीर' के वक्त वह इंडस्ट्री में नए ही थे। कोई हिट फिल्म उनके खाते में दर्ज नहीं थी। उन्हें 'जंजीर' तब मिली, जब धर्मेंद्र से लेकर देव आनंद और राजकुमार जैसे एक्टर्स उस फिल्म को नहीं कर पाए। हर किसी ने 'जंजीर' को ठुकराने की अपनी वजह दी, लेकिन सबसे अजीब वजह राजकुमार ने दी थी। इसने प्रकाश मेहरा को हैरान कर दिया था।
चमेली के तेल की 'बदबू' बनी रिजेक्शन की वजह
बताया जाता है कि राजकुमार ने प्रकाश मेहरा की बेइज्जती भी कर दी थी। प्रकाश मेहरा पहले अपनी इस फिल्म को लेकर देव आनंद, दिलीप कुमार और धर्मेंद्र तक के पास गए। लेकिन सभी ने कुछ न कुछ वजह बताकर फिल्म करने से मना कर दिया। 'आईएमडीबी' के मुताबिक, जब प्रकाश मेहरा 'जंजीर' की स्क्रिप्ट लेकर राजकुमार के पास गए थे, तो एक्टर ने पूरा नरेशन सुना, और वह फिल्म में काम करने को भी राजी हो गए थे। लेकिन उन्होंने अचानक ही फिल्म इस वजह से ठुकरा दी क्योंकि उन्हें चमेली के तेल की महक पसंद नहीं थी। दरअसल प्रकाश मेहरा सिर में चमेली का तेल लगाते थे, और राजकुमार को उसकी बदबू आती थी। बस इतनी सी वजह से राजकुमार ने 'जंजीर' ठुकरा दी।
अमिताभ बच्चन को ऐसे मिली थी 'जंजीर'
वहीं, इस बारे में राम सेठी ने कुछ महीने पहले ईटाइम्स से बातचीत में बताया था कि राजकुमार को लगा कि 'जंजीर' में राजकुमार को लग रहा था कि फिल्म में प्राण साहब का रोल ज्यादा खींच दिया गया था। प्रकाश मेहरा को तब लगा कि राजकुमार उनकी फिल्म नहीं करेंगे। बाद में फिर प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन को 'जंजीर' में साइन कर लिया, और एक्टर को रातोंरात स्टार बना दिया। राम सेठी ने बताया था कि अमिताभ ने मेहमूद की फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' की थी, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस खूब सराही गई थी। किसी ने प्रकाश मेहरा को सुझाव दिया कि वह अमिताभ बच्चन को 'बॉम्बे टू गोवा' में कास्ट कर लें। प्रकाश मेहरा ने जब 'बॉम्बे टू गोवा' देखी तो उन्हें लगा कि उन्हें अमिताभ के रूप में उनका 'एंग्री यंगमैन' मिल गया है।
प्रकाश मेहरा ने राजकुमार के बेटे को किया था लॉन्च
वहीं विडंबना देखिए, राजकुमार ने प्रकाश मेहरा की फिल्म करने से इनकार कर दिया था, लेकिन डायरेक्टर ने बाद में राजकुमार के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। प्रकाश मेहरा ने 1996 में 'बोल ब्रह्मचारी' नाम से फिल्म बनाई, जिससे राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार ने एक्टिंग डेब्यू किया था।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…