Select Date:

भारत के दोस्त मालदीव में बढ़ रहा कट्टरपंथ, अमेरिका ने अल कायदा और ISIS पर की बड़ी कार्रवाई, जानें पूरा मामला

Updated on 02-08-2023 02:26 PM

वॉशिंगटन: दुनिया के कई देशों में आतंकियों को मदद करने वाले लोग और कंपनियां मौजूद हैं। अमेरिका ने अब इन आतंक समर्थकों के खिलाफ भारत के दक्षिणी पड़ोसी देश में एक निर्णायक कार्रवाई की है। अमेरिका ने मालदीव में 20 व्यक्तियों और 29 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। जिन कंपनियों और लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है वह आतंकी समूहों ISIS, ISIS-K और अल कायदा से जुड़ी हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के एक बयान के मुताबिक इनमें से 18 व्यक्ति ISIS और ISIS-K के मददगार हैं। जबकि दो अलकायदा के संचालक हैं।

 
बयान के मुताबिक प्रतिबंध लोगों और कंपनियों के साथ किसी भी तरह के लेनदेन को प्रतिबंधित करते हैं। अमेरिकी कंपनियां इनसे व्यापार नहीं कर सकती। इसके साथ ही वह कंपनियां जो इनसे जुड़ी हैं, वह अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकतीं। सितंबर की शुरुआत में मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। उससे पहले इस तरह के प्रतिबंध बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं। भारत के करीबी सहयोगी इबू सोलिह दूसरी बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं।
 

भारत के लिए चिंता

भारत लगातार मालदीव में बढ़ रहे कट्टरपंथियों के नेटवर्क पर निगाह गड़ाए हुए है। मालदीव में कट्टरपंथ का बढ़ना भारत के दक्षिणी हिस्से और श्रीलंका की सुरक्षा पर प्रभाव डालता है। सूत्रों का कहना है कि मालदीव में बैठे कट्टरपंथियों को हिंद महासागर में ड्रग कार्टेल फाइनेंस करते हैं। ये ड्रग कार्टेल पाकिस्तान की आईएसआएई और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी समूहों से जुड़े हुए हैं। प्रतिबंध के बाद इन कंपनियों की अमेरिका में मौजूद सभी संपत्तियां जब्त कर ली जाएंगी।


किन पर लगाया गया प्रतिबंध

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें मालदीव के आतंकी सेल और आपराधिक गिरोह के नेता और सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा ISIS-K में भर्ती करने वाले मोहम्मद अमीन से जुड़ी कंपनी भी शामिल है। मोहम्मद अमीन को 2019 में ही प्रतिबंधित किया जा चुका है। मालदीव में अल-कायदा के दो सदस्य, अपनी छह कंपनियों के साथ मालदीव के लोगों को सीरिया यात्रा के लिए पैसे भी देते थे।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.