Select Date:

रागिनी खन्‍ना का इंस्‍टाग्राम अकाउंट हुआ हैक? शेयर हो रहे 'कट्टर हिंदू' और 'ईसाई धर्म' को लेकर अजीब पोस्‍ट्स

Updated on 02-05-2024 02:11 PM
गोविन्दा की भांजियां हाल ही में आरती सिंह की शादी के दौरान खूब चर्चा में रही हैं। उनकी भांजी और एक्ट्रेस रागिनी खन्ना भी काफी समय से इंडस्ट्री से गायब हैं। आरती की शादी के दौरान रागिनी को लेकर भी खूब चर्चा रही। इस वक्त एक पोस्ट ने हड़कम्प मचा रखा है जिसे लेकर कहा गया है कि एक्ट्रेस ने हिन्दू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन धर्म अपना लिया है। हालांकि, बाद में ये भी कहा गया कि वो कट्टर हिंदू सनातनी हैं और पिछली रील के लिए माफी मांगी। वहीं इस वक्त रागिनी के इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई सारी ऐसी झलकियां मौजूद हैं जिसे देखकर आप एकबार जरूर सोचेंगे कि ये उन्होंने क्यों पोस्ट किया है।

टीवी शो 'ससुराल गेंदा फूल' से चर्चा में रहीं रागिनी काफी लंबे समय से लाइमलाइट से दूर चल रही हैं। हाल ही में बहन आरती सिंह की शादी में मौजूद रहीं और इस आयोजन की कई तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। एक पोस्ट ने इस वक्त तहलका मचा रखा है जिसमें रागिनी के धर्म बदलने की बात कही गई है।

रागिनी के ईसाई धर्म अपनाने की सामने आई बात

रागिनी खन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया है। इसके बाद 2 मई को रागिनी खन्ना का दूसरा पोस्ट आया जिसमें उन्होंने धर्म बदलने को लेकर माफी मांगी। इस पोस्ट में लिखा गया- मैं अपनी पिछली रील के लिए माफी चाहती हूं जहां मैवे ईसाई धर्म अपनाने की बात कही थी। इस पोस्ट में आगे लिखा गया- मैं अपनी जड़ों की ओर लौट आई हूं और अब कट्टर हिंदू सनातनी का मार्ग अपना रही हूं। इसके साथ उनका पिछला पोस्ट भी डिलीट कर दिया गया।

'अपनी जड़ों से जुड़ गई हूं और कट्टर हिंदू सनातनी बनने की राह पर हूं'

इस पोस्ट में लिखा गया था, 'नमस्ते, मैं रागिनी खन्ना हूं। अपनी पिछली रील के लिए माफी चाहती हूं, जहां मैं धर्म परिवर्तन करके ईसाई बन गई। मैं वापस अपनी जड़ों से जुड़ गई हूं और कट्टर हिंदू सनातनी बनने की राह को अपना लिया है।' इस पोस्ट के साथ एक फोटोशॉप तस्वीर सामने आई है जिसमें उनका चेहरा और एक धर्मगुरु भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये पूरा मामला यकीनन सिर घुमा देने वाला लग रहा। क्योंकि रागिनी के इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई ऐसे पोस्ट हैं जिन्हें देखकर आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि उनका उकाउंट हैक हुआ है

रागिनी के इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ औक अजीबोगरीब पोस्ट दिख रहे हैं, जिसकी झलकियां यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर ये समझना मुश्किल है कि उन्होंने ऐसे पोस्ट क्यों किए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रागिनी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है, जिसकी वजह से कई सारे उल-जुलूल फोटोज और वीडियो दिख रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर अब तक रागिनी का कोई मेसेज सामने नहीं आया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.