Select Date:

राहत फतेह अली खान ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा- ये साजिश है, मनगढंत है! शागिर्द को पीटने पर पिटी थी भद्द

Updated on 01-02-2024 05:35 PM
पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान तब सुर्खियों में आ गए थे, जब अपने शागिर्द को पीटते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ। देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा, सिंगर की आलोचना होने लगी। ऐसे में उन्होंने तुरंत एक वीडियो जारी किया, जिसमें शागिर्द और उसके पिता भी थे। सिंगर ने सफाई में बताया कि उन्होंने अपने कर्मचारी को क्यों पीटा था, वो किस बोतल के बारे में पूछ रहे थे...। अब उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो फैमिली से लेकर फैंस और साथ में काम करने वाले आर्टिस्ट-डायरेक्टर्स से हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। वो ये भी दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो 9 महीने पुराना है और साजिशन रिकॉर्ड किया गया था। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है।
  • घटना के बारे में बात करते हुए Rahat Fateh Ali Khan ने आदिल आसिफ के पॉडकास्ट में कहा, 'मैंने उनसे माफी मांगी। वो रोने लगे और बोले, 'उस्ताद जी (सर) आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?' 49 साल के सिंगर ने कहा, 'बाप का जैसा रोल होता है। शागिर्द का बाप होने की जरुरत है। हमने वो रोल ही अदा किया है।' सिंगर ने आगे कहा कि वो अपने कर्मचारी के इलाज और शादी के खर्चों का भुगतान करके उनके परिवार की मदद कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में उन्हें 'बोतल' को लेकर कर्मचारी को बार-बार थप्पड़ मारते और जूते से मारते हुए देखा गया था। कई लोगों ने उन्हें इसके बारे में ट्रोल किया था, जिस पर उन्होंने तब सफाई दी थी कि ये 'पीर साहब का दम का पानी' था।

'बाद में मैंने माफी मांगी...'

ट्रोलिंग पर रिएक्शन देते हुए पाकिस्तानी सिंगर ने कहा, 'वो मेरा शिष्ट है और मैंने स्वीकार किया कि मैंने उसे डांटा और फटकारा। बाद में मैंने माफी मांगी। यहां तक तो ठीक था, लेकिन लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं, लेकिन सच तो यह है कि उसके पास मेरा पवित्र जल था। लोग स्थिति की गंभीरता को समझ नहीं रहे हैं। ये मेरे लिए बहुत गंभीर मामला है, क्योंकि इसमें मेरे आध्यात्मिक मार्गदर्शक शामिल हैं।'

मारपीट को बताया था आंतरिक मामला

वायरल वीडियो में राहत फतेह अली खान अपने शागिर्द को लगातार मार रहे थे। थप्पड़ और चप्पल की बरसात कर रहे थे और उससे बार-बार पूछ रहे थे, 'मेरी बोतल कहां है?' बाद में उन्होंने इस घटना को मालिक और कर्मचारी के बीच का इंटरनेल मैटर बताया। उन्होंने बाद में एक वीडियो जारी किया था, जिसमें शागिर्द हसनैन और उसके पिता थे, वो कह रहे थे, 'आपने वीडियो में जो कुछ भी देखा है, वो एक उस्ताद और एक शागिर्द के बीच का आंतरिक मामला है। जब कोई संरक्षक अच्छा काम करता है तो हम उन पर खूब बरसाते हैं और जब वे गलती करते हैं तो हम उन्हें सजा भी देते हैं... मैंने उसी समय उनसे माफी मांगी थी।'

इमेज खराब करने की कोशिश!

'ओ रे पिया', 'जग सूना सूना लागे', 'जरूरी था' और 'तेरी ओर' जैसे तमाम सुपरहिट गाने गा चुके सिंगर ने ये भी दावा किया था कि जिस शख्स ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, वो उनकी इमेज को खराब करना चाहता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.