'राहुल गांधी ने देश के लिए अपनी जान दी', मल्लिकार्जुन खड़गे की फिसली जुबान, अब BJP मजाक उड़ाकर ट्रोल कर रही
Updated on
21-11-2023 12:41 PM
जयपुर : विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को शहीद तक बता दिया। इसको लेकर बीजेपी जमकर चटखारे लेकर मजाक बना रही है। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषण देते समय जुबान फिसल गई और उन्होंने भाषण में कहा कि देश की एकता के लिए राहुल गांधी जी जैसे नेताओं ने अपनी जान दे दी। इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे को अपनी गलती का एहसास हुआ तो, उन्होंने तत्काल अपनी गलती सुधार ली। लेकिन बीजेपी तो इस वीडियो को लेकर खड़गे का मजाक बनाते हुए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रही है।
राहुल गांधी जैसे नेताओं ने देश के लिए जान दी
दरअसल सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने चुनावी सभाओं को संबोधित किया। खड़गे अपने भाषण की शुरुआत में कहने लगे कि, इस देश की एकता के लिए राहुल गांधी जैसे नेताओं ने अपनी जान दे दी है। यह सुनते ही मंच पर मौजूद कांग्रेस के नेताओं में खुसर-फुसर होने लगी। इस पर खड़गे को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने तत्काल अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि मैं माफी मांगता हूं। मैंने गलती से राजीव की जगह राहुल गांधी का नाम ले लिया।
बीजेपी ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया
मल्लिकार्जुन खड़गे की जुबान फिसलने के वीडियो को लेकर बीजेपी जमकर मजे ले रही है। इस वीडियो को भाजपा ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से पोस्ट किया है। जिसमें कैप्शन में लिखा है 'यह कब हुआ'। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी बड़े चटकारे लेते हुए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि कांग्रेसी नेताओं की ओर से जबान फिसलने के कई वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं। कांग्रेसी प्रत्याशी बाबूलाल नागर की सभा में भी उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने शोर मचा रहे लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई नारा नहीं लगेगा। बस अशोक गहलोत जिंदाबाद और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगेंगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी जमकर किरकिरी हुई।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…