Select Date:

राहुल ने अमेठी से चुनाव लड़ने पर दिया जवाब:कहा-BJP 150 सीटों पर सिमट रही

Updated on 17-04-2024 12:19 PM

राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने गाजियाबाद के रेडिसन ब्लू होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा- पार्टी कहेगी तो अमेठी से चुनाव जरूर लड़ूंगा। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम देश की सबसे बड़ी एक्सटॉर्शन स्कीम है। मुझे लगता है कि बीजेपी की 150 तक सीटें आएंगी​​​​​। हर स्टेट से ऐसी रिपोर्ट मिल रही है।

वहीं, अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा की हर बात झूठी निकली। वह सिर्फ भ्रष्टाचारियों का गोदाम बनकर रह गई है। भाजपा के होर्डिंग से प्रत्याशी गायब हैं।" इस लोकसभा चुनाव में यह पहला मौका था, जब राहुल-अखिलेश एक मंच पर दिखे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इंडी गठबंधन का सॉन्ग भी लॉन्च हुआ।

"यह विचारधारा का चुनाव"
राहुल गांधी ने कहा, "यह विचारधारा का चुनाव है। एक तरफ RSS-बीजेपी संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही। दूसरी तरफ इंडी गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर रही है। चुनाव में 3 बड़े मुद्दे हैं। बेरोजगारी, महंगाई, भागीदारी।

कभी प्रधानमंत्री समुद्र के नीचे चले जाते हैं, कभी आसमान में सी-प्लेन पर चले जाते हैं। मगर मुद्दों पर न प्रधानमंत्री, न बीजेपी बात करती है। कुछ दिन पहले पीएम ने एक समाचार एजेंसी को लंबा इंटरव्यू दिया। वह स्क्रिप्टेड था, फ्लॉप शो था। पीएम ने उस इंटरव्यू में इलेक्टोरल बॉन्ड समझाने की कोशिश की।

वे कहते हैं कि ये सिस्टम ट्रांसपेरेंसी के लिए लाया गया है। राजनीति को साफ करने के लिए लाया गया है। अगर ये सच है तो उस सिस्टम को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द क्यों किया? अगर आप ट्रांसपेरेंसी लाना चाहते, तो जिन्होंने बीजेपी को हजारों करोड़ दिया, उनका नाम आपने क्यों छुपाया।

इलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा एक्सटॉर्शन
राहुल गांधी ने कहा, चंदा देने की तारीखें भी छिपाईं। पता चलता है कि हजारों करोड़ का ठेका किसी कंपनी को मिलता है, उसके तुरंत बाद वो कंपनी बीजेपी को चंदा देती है। CBI, ED की कार्रवाई शुरू होते ही कंपनी बीजेपी को करोड़ों रुपए देती है। उसके बाद ये कार्रवाई बंद हो जाती है। सड़क पर इसको एक्सटॉर्शन कहते हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम देश की सबसे बड़ी एक्सटॉर्शन स्कीम है।

राहुल गांधी ने कहा कि 30 लाख सरकारी रोजगार हैं, जो नरेंद्र मोदी नहीं भर रहे हैं। वो वैकेंसी हम युवाओं को देने जा रहे हैं। पेपर लीक को लेकर हम कानून बनाएंगे। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनाएंगे। हर परिवार में से हम एक महिला को चुनेंगे। उसके बैंक अकाउंट में महीने के 8500 रुपए और साल के एक लाख रुपए डाले जाएंगे।

राहुल ने कहा कि मैं जातीय जनगणना की बात कर रहा हूं। मैंने भागीदारी की बात उठाई। हिंदुस्तान के किसी भी क्षेत्र में पिछड़े, दलित, आदिवासी, गरीब जनरल कास्ट के लोग मिलेंगे।

सवाल: अमेठी छोड़कर वायनाड क्यों गए?
जवाब: पार्टी जो मुझे आदेश देगी वही करुंगा। पार्टी मीटिंग में ये निर्णय लिए जाते हैं।

सवाल: PM कहते हैं 2 लड़कों की फ्लॉप फिल्म है?
जवाब:
 मैं सीट का प्रिडिक्शन तो नहीं करता हूं। जनरल बात कह सकता हूं कि बीजेपी को 20 दिन पहले लग रहा था कि 180 सीटें तक जाएंगे। अब मुझे लगता है कि बीजेपी की 150 तक सीटें आएंगी​​​​​। मुझे हर स्टेट से ऐसी रिपोर्ट मिल रही है।

सवाल: यूपी में NDA गठबंधन रोकने की रणनीति?
जवाब: नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी, GST लागू करके। अरबपतियों को सपोर्ट करके रोजगार पैदा करने का सिस्टम खत्म कर दिया। पहला काम युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। इसके लिए मेनिफेस्टो में दो-तीन आइडिया भी दिया है। हमने तय किया है कि सभी ग्रेजुएट्स को अप्रेंटिस कराएंगे। ट्रेनिंग होगी। साल का एक लाख यानी महीने के 8500 रुपए अकाउंट में डालेंगे।

अखिलेश बोले- नैतिकता का बुलबुला भी फूट गया

अखिलेश ने कहा, पश्चिम का माहौल बदलने जा रहा है। गाजियाबाद से गाजीपुर तक इंडिया गठबंधन सफाया करने का काम करेगा। आज किसान दुखी हैं। तमाम जो वायदे किए थे, भाजपा की हर बात झूठी निकली। न आय दोगुनी हुई, न नौजवानों को नौकरी मिली। जो विकास के सपने दिखाए, वो भी अधूरे हैं।

नैतिकता का बुलबुला भी फूट गया है। इलेक्टोरल बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। न केवल भ्रष्टाचारियों को ले रहे, बल्कि उन्होंने जो कमाया है, उसको भी अपने साथ ले रहे।

अखिलेश ने कहा, ''इनका एक ही नारा है, झूठ बोलना और लूटना। लूट और झूठ भाजपा की पहचान बन गई है। चुनाव बाद इनका सफाया होने जा रहा है।

सरकार ने 60 लाख नौजवानों का भविष्य अंधेरे में डाला। भाजपा का 2 लाख 25 हजार वोट हर लोकसभा में कम हुआ है। इसलिए एक भी वोट बंट न पाए। जहां हमें मतदान करना है, वहीं हमें सावधान भी रहना है। तभी भाजपा का सफाया होगा। ये देश का चुनाव है। देश की जनता बदलाव चाहती है। बदलाव की हवा पश्चिम यूपी से चल रही है।''

सपा प्रमुख ने कहा- NDA को PDA हराने जा रहा
अखिलेश ने कहा, एनडीए को पीडीए हराने जा रहा है। परिवारवाद की बात है, तो आज नवरात्र है। आज शुभ दिन है। भाजपा के लोग संकल्प लें कि न किसी परिवारवाले को टिकट देंगे और न किसी परिवारवाले से वोट मांगेंगे। जो 14 में आए थे, वो 24 में चले जाएंगे। यूपी वाले तो स्वागत भी अच्छा करते हैं। इस बार विदाई भी शानदार होने जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
 05 August 2026
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
 05 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
 05 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
 05 August 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर, कुलगाम,…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.