नोएडा में अवैध फार्महाउस पर रेड, बगैर लाइसेंस परोसी जा रही थी शराब... कार्यक्रम के आयोजक समेत चार अरेस्ट
Updated on
24-11-2023 01:29 PM
प्रवेंद्र सिकरवार, नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में अवैध फार्महाउस पर बिना लाइसेंस शराब परोसे जाने का मामला सामने आया है। यमुना के डूब क्षेत्र में बने फार्महाउस में आयोजित सगाई समारोह में आबकारी विभाग और थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने छापेमारी की। यहां गेस्ट को शराब परोसी जा रही थी। इवेंट ऑर्गेनाइजर समारोह में शराब परोसने और पिलाने का लाइसेंस आबकारी विभाग और थाना पुलिस को नहीं दिखा सके। छापेमारी और तेज हुई तो हरियाणा ब्रैंड की शराब बोतलें और बीयर की कैन बरामद हुईं। पुलिस ने दो इवेंट आर्गेनाइजर और शराब परोस रहे दो लोगों गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने फार्महाउस मालिक समेत समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बने फार्महाउस में आए दिन बड़ी पार्टियों का आयोजन हो रहा है, लेकिन पुलिस इन पर रोक नहीं लगा पा रही है। सेक्टर-135 के कांतम फार्महाउस में बुधवार शाम गाजियाबाद निवासी एक युवक और युवती की सगाई का समारोह चल रहा था। समारोह की जिम्मेदारी इवेंट कंपनी को दी गई थी। देर शाम समारोह में शराब परोसे जाने की सूचना आबकारी विभाग को मिली। आबकारी की टीम ने थाना पुलिस के साथ मिलकर फार्महाउस में छापेमारी की। छापेमारी के वक्त युवक और युवती पक्ष के करीब 120 लोग मौजूद थे।
आबकरी विभाग की टीम को मिला शराब काउंटर
आबकारी पुलिस को मौके पर एक शराब का काउंटर मिला। काउंटर के नीचे से करीब 18 बोतलें हरियाणा मार्का शराब और 18 बीयर की बोतल बरामद हुईं। आबकारी और थाना पुलिस ने इवेंट मैनेजर राहुल कसाना और सूरज सिंह निवासी गाजियाबाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बिना लाइसेंस के शराब परोसने की बात कबूली। आबकारी टीम के अनुसार, इवेंट मैनेजर ने बताया कि यह आयोजन कांतम फार्महाउस की महिला मालिक पूजा जैन ने किया है।
हरियाणा पुश्ता में होती है शराब की सप्लाई
पकड़े गए अरोपियों ने बताया कि हरियाणा क्षेत्र में पुश्ते पर मोनू भाटी की शराब की दुकान है। यहां से हरियाणा मार्का शराब फार्महाउस में होने वाली पाटियों में पहुंचाई जाती है। सगाई समारोह में भी शराब मोनू भाटी की दुकान के सेल्समेन ने पहुंचाई थी। मोनू भाटी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
एडीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि थाना पुलिस और आबकारी टीम ने बुधवार रात फार्महाउस पर छापा मारा। मौके से करीब 60 हजार रुपये की हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। चार लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…