Select Date:

दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें, जानिए क्या रहेगी टाइमिंग

Updated on 24-10-2023 02:34 PM
नई दिल्ली : फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। नवरात्रा चल रहे हैं। इसके बाद दशहरा, दिवाली और छठ पर्व आएंगे। फेस्टिव सीजन में बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाते हैं। ऐसे में रेलवे पर एक अतिरिक्त यात्री दबाव रहता है। इस यात्री दबाव से निपटने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें (Special Festival Trains) चलाता है। इस बार भी रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। सोमवार को उत्तर रेलवे ने बताया कि उसने रेलयात्रियों की सुविधा के लिए कुछ और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने जम्मू तवी-नई दिल्ली के बीच अमृत कलश यात्रा सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का फैसला लिया है।

जम्मू तवी -नई दिल्ली अमृत कलश यात्रा सुपरफास्ट


ट्रेन नंबर 04046 जम्मू तवी-नई दिल्ली अमृत कलश यात्रा सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 28.10.2023. को जम्मू तवी से रात्रि 08.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 06:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 04045 नई दिल्ली-जम्मू तवी अमृत कलश यात्रा सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 01.11.2023 को नई दिल्ली से सुबह 09:15 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 06:10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी रास्ते में लुधियाना तथा अम्बाला कैंट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं मे रुकेगी।

नई दिल्ली-शहीद कैप्टन तुषार महाजन(ऊधमपुर)-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस


रेलयात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने नई दिल्ली-शहीद कैप्टन तुषार महाजन(ऊधमपुर) के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 04033 नई दिल्ली-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 27.10.2023. को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे रवाना होकर अगले दिन पूर्वाह्न 10:55 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 04034 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 01.11.2023 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन से रात्रि 10.05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी रास्ते में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जं., अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट तथा जम्मू तवी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.