Select Date:

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन बारिश : 40 KM की रफ्तार से हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन

Updated on 01-02-2024 01:02 PM

जनवरी खत्म होते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-NCR में गुरुवार (1 फरवरी) को लगातार दूसरे दिन बारिश हो रही है। IMD ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के दौरान 30-40 KM की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे ठिठुरन बढ़ेगी। दिल्ली के नरेला में बुधवार (31 जनवरी) को 25 मिलीमीटर बारिश हुई थी। लगातार बारिश से दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में पानी भर गया था।

इधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार से बारिश और बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने तीनों राज्यों में 4 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के कटरा, गुलमर्ग सहित कई हिस्सों में आज सुबह भी बर्फबारी हुई। इसके कारण पुंछ और राजौरी को श्रीनगर से जोड़ने वाला मुगल रोड बंद कर दिया है।

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बीते 35 घंटे से बर्फबारी और बारिश हो रही है। राज्य के सात जिलों में आज बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। बर्फबारी के बाद मनाली-केलांग और सैंज-लुहरी नेशनल हाईवे सहित 220 से ज्यादा सड़कें और 450 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद हो गए हैं।

हिमाचल के 7 जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट, मनाली में आधा फुट हिमपात; पर्यटकों के चेहरे खिले

हिमाचल में बुधवार (31 जनवरी) से बर्फबारी जारी है। मनाली में बीती रात से आधा फुट से ज्यादा हिमपात हो चुका है। बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं स्नो-सिटी शिमला अभी तक सीजन के पहले हिमपात को तरस रहा है।

हालांकि, बीती रात भारी ओलावृष्टि के बाद शिमला की सड़कें भी सफेद हो गई थी। IMD ने आज प्रदेश के सात जिलों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, सड़के बंद होने की आशंका; एडवाइजरी जारी

पंजाब और हरियाणा में गुरुवार (1 फरवरी) को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 17 जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पंजाब के अंबाला और मोगा में आज सुबह ओले भी गिरे। खराब मौसम के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को सात फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। वहीं 31 फ्लाइट निर्धारित समय से लेट रही। 

UP के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट, मथुरा, बरेली, सहारनपुर में रातभर बरसात, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

UP में घने कोहरे के बीच बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 42 जिलों में मध्यम से हल्की बारिश और 40 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। मथुरा, बरेली और सहारनपुर में रातभर बारिश हुई। बरेली में रात 11 बजे से तड़के 5 बजे तक बारिश के साथ बिजली कड़कती रही। सहारनपुर में देर रात से बारिश हो रही है। मथुरा में रातभर बारिश के बाद गुरुवार सुबह धूप खिली।

बिहार के 23 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, तीन दिन बाद तापमान 2-4 डिग्री गिरने संभावना

बिहार के 23 जिलों में मौसम विभाग ने गुरुवार (1 फरवरी) को हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर-पश्चिम भारत में बर्फबारी के प्रभाव से बिहार के दक्षिण-पश्चिम भाग को छोड़ बाकी हिस्से में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 3 फरवरी के बाद बिहार में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.