Select Date:

फूलों की बारिश, बारात... यूएई में लुलु मॉल के मालिक की भतीजी की शाही शादी, देखती रह गई दुनिया सारी

Updated on 07-06-2023 07:09 PM
अबू धाबी: संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में एक ऐसी शाही शादी हुई ह‍ै जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है। होता भी क्‍यों न क्‍योंकि शादी थी लुलु मॉल के मालिक एमए युसूफ अली की भतीजी डॉक्‍टर फाहीमा अली की। इस शादी को अबू धाबी की एक असाधारण शादी करार दिया जा रहा है। महंगे फूलों की पंखुड़ियों की बौछार, एक के बाद एक संगीत कार्यक्रम, चार मंजिला केक और सितारों से सजी इस भारतीय शादी ने यूएई के निवासियों को सबसे बड़ी शादी की झलक दी। शादी में करीब एक हजार मेहमान शामिल हुए थे और वीकएंड पर इस आयोजन के लिए कई सितारों का मजमा अबू धाबी में लग गया था। अब कई लोग इसे साल की सबसे बड़ी शादी तक करार दे रहे हैं।
कई राजनयिक और सेलेब्रिटीज शामिल
भारतीय मूल के प्रमुख उद्यमी और लुलु समूह के प्रबंध निदेशक एमए यूसुफ अली की भतीजी डॉ. फाहिमा अशरफ अली ने रविवार को अबू धाबी के अमीरात पैलेस में मुबीन मुस्तफा से शादी की। दुल्हन के पिता अशरफ अली एमए, एमए यूसुफ अली के छोटे भाई हैं। शादी में यूएई के सहिष्णुता राज्य मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नाहयान ने भी शिरकत की। यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर के अलावा इटैलियन राजदूत लोरेंजो फनारा, आयरलैंड के एलिसन मिल्टन, पी.वी. समेत कई राजनयिक भी शामिल हुए।
चार दिन तक चला जश्‍न
इनके अलावा मलयालम फिल्‍म एक्‍टर मम्मूटी, मोहनलाल, टोविनो थॉमस, कुन्जाको बोबन, आसिफ अली, जयराम दिलीप, काव्या माधवन और अपर्णा बालमुरली स्टार-स्टड अतिथि सूची में कुछ ऐसे नाम थे जिनमें 1,000 से अधिक लोग शामिल थे। इस शाही शादी में कई व्यापारी और मुस्लिम समुदाय के जाने-माने नेता भी मौजूद थे। शाही शादी का यह जश्‍न चार दिनों तक चला और इसमें सभी परंपराओं को निभाया गया।
हर सजावट थी यादगार
शादी काफी आलीशान थी जिसमें शानदार पेंडेंट्स और झूमरों को खासतौर पर सजाया गया था। ये सजावटी सामान वेन्‍यू को और भी शाही बना रहे थे। छत पर खूबसूरत फूलों की सजावट थी। डिनर भी काफी आलिशान था। हर डिनर टेबल पर ट्रॉलियों के साथ भोजन को जाने की व्‍यवस्‍था थी। दुल्‍हन डॉक्‍टर फाहीमा ने सिर्फ हीरे के गहने पहने थे। उन्‍होंने गुलाबी रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना हुआ था। इस पर मोतियों और बीड्स की सजावट थी। उन्‍हें महंगे फूलों से सजी छतरी के नीचे उन्हें नौ लड़कियां स्‍टेज पर लेकर आईं और सभी एक जैसे कपड़े पहने हुए थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.