टीवी शो में 22 साल पहले नजर आई थीं राजामौली की बीवी रमा, देख दीवाने हो गए थे डायरेक्टर साहब
Updated on
25-05-2023 09:28 PM
एसएस राजामौली को आज कौन नहीं जानता। उन्होंने 'बाहुबली' और RRR जैसी शानदार और दमदार फिल्मों से पूरे देश में तहलका मचा दिया। देश को ऑस्कर तक जिताया। अब महेश बाबू संग अगली फिल्म में बिजी हैं। हाल ही में बताया था कि 'महाभारत' पर फिल्म बनाना उनका सपना है। खैर। राजामौली प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन उनका दूसरा साइड यानी पर्सनल लाइफ से फैंस अनजान हैं। क्या आप उनकी वाइफ रमा राजामौली के बारे में जानते हैं? जो जानी-मानी स्टाइलिस्ट हैं और राजामौली की फिल्मों में भी उनका काम होता है। वो टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं। आइये आपको 'थ्रोबैक थर्सडे' सेगमेंट में राजामौली की बीवी और बच्चों के बारे में बताते हैं।
एसएस राजामौली की बीवी रमा राजामौली का टीवी कनेक्शन भी है। उन्होंने लोकप्रिय तेलुगु सिटकॉम 'अमृतम' में एक न्यूजरीडर की भूमिका निभाई। वो शो के शुरुआती एपिसोड में से एक में एंकर के रूप में दिखाई दीं। इसके अलावा रमा एक अन्य एपिसोड में एक हाउसवाइफ के रूप में भी दिखाई दीं और दिवंगत आर्टिस्ट गुंडू हनुमंथा राव के साथ उनका कॉमेडी से भरा था। ये शो साल 2001 में शुरू हुआ था और 2007 तक चला था।
बीवी को प्यार से चिन्नी कहते हैं राजामौली
राजामौली रमा को 'चिन्नी' कहते हैं और कभी भी उन पर अपना प्यार बरसाने का मौका नहीं छोड़ते। पिछले साल एक इवेंट में राजामौली ने बताया था कि कैसे सक्सेसफुल डायरेक्टर बनने से पहले वो बीवी की कमाई पर जिंदगी गुजार रहे थे।
कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं रमा
रमा राजामौली इंडियन कॉस्ट्यूम डिजाइनर और फिल्म स्टाइलिस्ट हैं। वो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करती हैं। रमा ने 2001 की फिल्म 'स्टूडेंट नंबर: 1' से अपनी शुरुआत की। वो 'मगधीरा' (2009), 'ईगा' (2012), 'बाहुबली: द बिगिनिंग' (2015), 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' (2017) और 'आरआरआर' (2022) फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वो बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के लिए तीन बार नंदी अवॉर्ड जीत चुकी हैं।
पहली शादी से तलाक के बाद की थी राजामौली से शादी
राजामौली से शादी से पहले रमा तलाकशुदा थीं। रमा की बहन श्रीवल्ली के पति कीरवानी हैं, जो राजामौली के कजिन हैं। रमा और राजामौली ने साल 2001 में कोर्ट मैरिज की थी। रमा, राजामौली से चार साल बड़ी हैं।
राजामौली ने रमा के बेटे को लिया गोद
पहली शादी से रमा को एक बेटा कार्तिकेय भी है, जिसे राजामौली ने गोद ले लिया था। कपल ने एक बेटी भी गोद ली, जिसका नाम Mayookha है। कार्तिकेय ने एक्टर जगपति बाबू की भतीजी पूजा प्रसाद से शादी की।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…