वेतन कटने के डर से चुनाव लड़ने से पीछे हटे राजस्थान विश्वविद्यालय के शिक्षक, 79 शिक्षकों ने मांगी थी एनओसी
Updated on
30-10-2023 01:13 PM
जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय के शिक्षकों की ओर से चुनाव लड़ने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। कुछ समय पहले विश्वविद्यालय के 79 शिक्षकों ने कुलपति को पत्र लिखकर चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी थी। एक साथ 79 शिक्षकों के चुनाव लड़ने की अनुमति मांगे जाने पर कुलपति और रजिस्ट्रार भी हैरान रह गए। हालांकि बाद में पता चला कि शिक्षक विधानसभा चुनाव में ड्यूटी नहीं करना चाहते। इसी कारण उन्होंने यह पैंतरा खेला है। अब 25 से ज्यादा शिक्षकों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।
वेतन कटने के डर से हटे पीछे
चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया 5 दिसंबर तक चलेगी। 30 अक्टूबर को नामांकन दाखिल और 25 नवंबर को मतदान से लेकर 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के बाद तक का शेड्यूल फिक्स है। ऐसे में अगर कोई शिक्षक चुनाव लड़ने की अनुमति लेता है तो वह 5 दिसंबर तक अवकाश पर रहेगा। एक महीने से ज्यादा दिनों तक अवकाश लेने पर वेतन की मोटी राशि कटने के डर से कई शिक्षकों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।
विश्वविद्यालय एक्ट की आड़ लेकर बचना चाह रहे चुनाव ड्यूटी से
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से विश्वविद्यालय के शिक्षकों की भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी लगाई गई। शिक्षक चुनाव ड्यूटी से बचना चाह रहे थे। ऐसे में उन्होंने विश्वविद्यालय एक्ट का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने की इच्छा जता दी क्योंकि एक्ट के मुताबिक विश्वविद्यालय के शिक्षकों को चुनाव लड़ने के लिए नौकरी से त्यागपत्र देने की जरूरत नहीं पड़ती। केवल कुलपति से अनुमति लेकर चुनाव लड़ा जा सकता है। पहले भी कई शिक्षकों ने कुलपति की अनुमति लेकर चुनाव लड़ा था। ड्यूटी नहीं करने का यही तरीका 79 शिक्षकों ने अपनाया था लेकिन वेतन कटने के डर से अब अधिकतर शिक्षक चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…