'जेलर' की रिलीज से पहले रजनीकांत हुए हिमालय के लिए रवाना, जानिए क्यों अक्सर यहां आते-जाते हैं
Updated on
09-08-2023 03:11 PM
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों 'जेलर' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। 10 अगस्त को तमिल और तेलुगू भाषा में ये फिल्म रिलीज हो रही है। तमन्ना भाटिया से लेकर जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स भी 'जेलर' में देखने को मिलेंगे। इस बीच रजनीकांत हिमालय पहुंच गए हैं। वह 'जेलर' की रिलीज से एक दिन पहले बुधवार को हिमालय गए। कामकाज से फ्री होकर वह शांति और सुकून के लिए शहर से दूर गए हैं।
ये पहला मौका नहीं है जब Rajinikanth हिमालय गए हो। इससे पहले भी वह कई बार वहां जा चुके हैं। इससे पहले उन्हें हिमालय के मंदिर में स्पॉट किया गया था। हालांकि कोरोना की वजह से वह पिछले चार साल से नहीं गए थे। अब वह कामकाज से फ्री होकर अपनी पंसदीदा जगह के लिए रवाना हुए हैं।
रजनीकांत हिमालय क्यों जाते हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत और उनके कुछ दोस्तों ने हिमालय इलाके में एक मेडिटेशन सेंटर भी बनवाया हुआ है। इस चलते वह कई बार यहां आते जाते हैं।
रिलीज से पहले जेलर की 13 करोड़ की कमाई
बात करें रजनीकांत की लेटेस्ट फिल्म की तो 'जेलर' लगातार सुर्खियों में हैं। एडवांस बुकिंग (Jailer First Day Advance Booking) में ही करीब 13 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 'जेलर' ने एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के मामले में तो 'गदर 2' और OMG 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। जबकि ये फिल्म हिंदी में रिलीज ही नहीं हो रही। इसका मतलब ये है कि एक बड़ा ऑडियंस इस फिल्म से एडवांस बुकिंग में जुड़ ही नहीं पाया है।
जेलर की स्टारकास्ट
'जेलर' को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है। इस एक्शन फिल्म को सेंसर ने यूए सर्टिफिकेट के साथ पास किया है, जिसमें जैकी श्रॉफ, शिव राजकुमार, रम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, योगी बाबू से लेकर वंसत रवि जैसे तमाम स्टार्स नजर आएंगे।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…