Select Date:

रजनीकांत ने बताया क्यों छुए CM योगी आदित्यनाथ के पैर, ट्रोल होने पर तोड़ी चुप्पी

Updated on 22-08-2023 01:54 PM
अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जेलर' को लेकर चर्चा बटोर रहे साउथ सुपरस्टार रजनीकांत हाल ही लखनऊ गए थे। वहां वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले, और उनके पैर भी छुए। देखते ही देखते इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। कई यूजर्स ने सवाल उठाया और हैरान हुए कि आखिर 72 साल के रजनीकांत ने 51 वर्षीय योगी आदित्यनाथ के पैर क्यों छुए? दोनों के बीच उम्र का बड़ा फासला है। इस कारण 'थलाइवा' उनके निशाने पर भी रहे। लेकिन अब रजनीकांत ने चुप्पी तोड़ी है, और बताया है कि उन्होंने सीएम योगी के पैर क्यों छुए थे।

Rajinikath को हाल ही चेन्नै एयरपोर्ट पर पपराजी ने स्पॉट किया। यहां उन्होंने सीएम Yogi Adityanath के पैर छूने के पीछे की वजह बताई। यूजर्स ने एक्टर को टारगेट करते हुए कहा था कि वह उम्र में योगी आदित्यनाथ से काफी बड़े हैं। ऐसे में उन्हें सीएम के पैर नहीं छूने चाहिए थे। इसी को लेकर पपाराजी और पत्रकारों ने उन्हें घेरकर सवाल दागने शुरू कर दिए।

रजनीकांत ने पैर छूने पर कही यह बात

जवाब में रजनीकांत ने कहा कि चाहे योगी हो या फिर संन्यासी। अगर वो उम्र में उनसे छोटे भी होंगे, तो भी पैर छूते हैं। क्योंकि यह उनकी आदत में शुमार है। इसीलिए उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर छुए थे।

अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

मालूम हो कि रजनीकांत हाल ही बद्रीनाथ के दर्शन करने के बाद लखनऊ गए थे। उसके बाद उन्होंने अयोध्या में रामलला के भी दर्शन किए। और फिर दोस्त अखिलेश यादव से भी मिले थे। रजनीकांत के इस ट्रिप की अब तक खूब चर्चा है।


रजनीकांत की 'जेलर' का कलेक्शन

बात करें रजनीकांत की 'जेलर' की, तो यह फिल्म 10 अगस्त रिलीज हुई थी, और sacnilk के मुताबिक, इसने अब तक 11 दिनों में 281.6 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं हिंदी भाषा से इसने अभी तक सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.