Select Date:

5वें दिन धम्‍म से गिरी रजनीकांत की फिल्‍म, फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में फेल, 'देवरा' भी पस्‍त

Updated on 15-10-2024 12:21 PM
सुपरस्‍टार रजनीकांत की 'वेट्टैयन' को बड़ा झटका लगा है। चार दिनों के पहले वीकेंड में जहां इस फिल्‍म ने देश में 100 करोड़ क्‍लब में एंट्री कर ली थी, वहीं पहले सोमवार को ही फिल्‍म की कमाई -76% घट गई है। फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में डायरेक्‍टर टीजे ज्ञानवेल की फिल्‍म का यह हाल इसके लिए आगे चिंता का सबब है। ऐसा इसलिए कि फिल्‍म का बजट 300 करोड़ रुपये है और यदि यह आगे नहीं संभली तो GOAT और 'देवरा' के बाद साउथ की एक और फ्लॉप फिल्‍म साबित होगी।

'जय भीम' फेम डायरेक्‍टर टीजे ज्ञानवेल की 'वेट्टैयन' एक एक्‍शन-ड्रामा है। फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन, फहाद फास‍िल और राणा दग्‍गुबाती भी हैं। पहले वीकेंड में जहां फिल्‍म को रजनीकांत की फैन फॉलोइंग का फायदा मिला है, वहीं दर्शकों से मिले मिक्‍स्‍ड रिव्‍यूज का असर सोमवार से दिखने लगता है।

'वेट्टैयन' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 5


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'वेट्टैयन' ने पहले सोमवार को तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्‍नड़ मिलाकर महज 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। एक दिन पहले इसने 22.30 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्‍म की ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी भी 5वें दिन घटकर महज 22% रही। 'वेट्टैयन' ने पांच दिनों में देश में 110.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। लेकिन भारी बजट के कारण हिट होने के लिए इसे अभी लंबा रास्‍ता तय करना होगा।

'वेट्टैयन' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 5


'वेट्टैयन' के लिए एक अच्‍छी खबर ये है कि यह वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन के मामले में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है। ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म ने 5 दिनों में 198 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। इसमें से विदेशों में करीब 72 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

'देवरा' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 18


दूसरी ओर, जूनियर एनटीआर की 'देवरा: पार्ट 1' भी वीकेंड के बाद सोमवार को धम्‍म से गिरी है। 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्‍म पहले ही फ्लॉप साबित हो चुकी है। फिल्‍म ने 18वें दिन सोमवार को सिर्फ 2.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह देश में फिल्‍म का टोटल बिजनस अब 276.15 करोड़ रुपये है। जबकि वर्ल्‍डवाइड इसने 403.00 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.