राखी सावंत के गर्भाशय में 10 cm का ट्यूमर, शनिवार को सर्जरी, बोलीं- मैं वापस लौटूंगी, नाचूंगी और मनोरंजन करूंगी
Updated on
17-05-2024 02:54 PM
राखी सावंत बीते दो दिनों से अस्पताल में हैं। उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार शाम को भर्ती किया गया है। अपनी बेबाक बयानी और अतरंगी ड्रामा के लिए मशहूर राखी के फैंस को एक्ट्रेस की अचानक तबीयत बिगड़ने से गहरा झटका लगा है। बुधवार शाम को राखी के पूर्व पति रितेश कुमार ने बताया था कि एक्ट्रेस की हालत गंभीर है और उनकी एंजियोग्राफी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि राखी के गर्भाशय में ट्यूमर है। अब खुद राखी ने अपनी तबीयत का हाल बताया है। राखी ने कहा कि उनका यह ट्यूमर 10 सेमी का है और डॉक्टर्स अब सर्जरी कर इसे बाहर निकालने वाले हैं।
राखी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। डॉक्टर्स को मेरे गर्भाशय में 10 सेमी का ट्यूमर मिला है, जिसकी सर्जरी शनिवार को होगी। मैं अभी ज्यादा बात नहीं कर पा रही हूं। लेकिन रितेश आपको मेरे स्वास्थ्य की जानकारी देते रहेंगे। जब मेरी सर्जरी हो जाएगी तो मैं आपको वह ट्यूमर भी दिखाऊंगी। अभी मेरी ब्लड प्रेशर और बाकी चीजों को भी कंट्रोल में लाना है। मैं एक्टर हूं, डॉक्टर नहीं, इसलिए मुझे इन सब के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।'
'मुझ पर मां का आशीर्वाद, छोटा सा ट्यूमर है निकल जाएगा...'
राखी ने अपने बयान में आगे कहा, 'यहां के डॉक्टर्स बेस्ट हैं और वह अपना काम बखूबी कर रहे हैं। मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी है। बचपन से ही कई बाधाओं को पार किया है, कई लड़ाइयां लड़ी हैं। मुझे पता है कि मुझे कुछ नहीं होगा, मुझ पर मेरी मां का आशीर्वाद है। वह मेरे साथ हैं। मैं एक फाइटर हूं और मैं वापस लौटूंगी। छोटा सा ट्यूमर ही तो है, निकल जाएगा...
तबीयत का हाल बताते हुए रो पड़ीं राखी सावंत
बताते हैं कि राखी यह सब कहते हुए भावुक हो गईं और रोने लगीं। वह बोलीं, 'मैं वापस आऊंगी, नाचूंगी और गाऊंगी। मैं लोगों का मनोरंजन करूंगी। मुझे जरा भी पता नहीं था कि मेरे अंदर एक ट्यूमर है। मैं तो टॉवल पहनकर डांस कर रही थी। जब मैं घर लौटी तो बेहोश हो गई। रितेश ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। जब सारे रिपोर्ट आए तो पता चला कि ट्यूमर है।'
रितेश ने कहा था- ट्यूमर में कैंसर होने का है डर
इससे पहले रितेश ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बताया था कि राखी को सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। वह अपना हाथ भी उठा नहीं पा रही थीं। उन्हें तत्काल अस्तपाल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर को राखी के गर्भाशय में ट्यूमर मिला है। आशंका है कि उसमें कैंसर हो सकता है, लिहाजा उसकी जांच की जा रही है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…