दुबई से मुंबई लौटीं राखी सावंत तो पपाराजी की हुई चांदी, बोलीं- मेरे आते ही तूफान आ गया
Updated on
13-06-2023 10:26 PM
लंबे समय से पपाराजी के कैमरे में जो अदाकारा कैद नहीं हुई, वो हैं राखी सावंत। वह लंबे समय से मुंबई में नहीं थीं। बल्कि दुबई में अपने एक्टिंग अकैडमी में लोगों को ट्रेनिंग दे रही थीं। लेकिन अब वो मुंबई आ गई हैं। उन्हें देख पपाराजी की भी चांदो हो गई। सभी ने उनको घेर लिया। उनसे सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू कर दिया। इस दौरान राखी की दोस्त भी साथ थीं, जो एक्ट्रेस की बातों को सुनकर मुस्कुरा रही थीं। अब ऐसा क्या कहा उन्होंने, आइए आपको बताते हैं।
राखी सावंत को जब मुंबई एयरपोर्ट पर पपाराजी ने घेरा तो एक्ट्रेस ने मुंबई को गर्म शहर बताया। कहा यहां बहुत गर्मी है। फिर जब वो पार्किंग में गईं तो उन्होंने वहां कहा, 'मैं आई मुंबई में तो तूफान आ गया।' हालांकि बाद में उन्होंने खुद को करेक्ट किया और कहा कि वह तूफान नहीं बल्कि सुनामी हैं। फिर पैप्स ने उनसे कहा कि उन लोगों ने उन्हें बहुत याद किया।
Karan-Kamya Breakup: टूट गया था करण पटेल और काम्या पंजाबी का 4 साल पुराना रिश्ता, प्रत्युषा बनर्जी बनी थीं वजह
दुबई से मुंबई आईं राखी सावंत
मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी अदाओं का जलवा बिखरते हुए राखी सावंत ने कहा, 'अभी मैं आ गई हूं। अब करेंगे धमाल।' इतना ही नहीं, उन्होंने पपाराजी को उन ठिकानों के बारे में बताया, जहां-जहां वो उनसे मुलाकात करेंगी और दर्शकों को एंटरटेन करेंगी। अब राखी सावंत मिले और कोई नोंक-झोंक जैसी बातें न हो, ऐसा हो नहीं सकता।
'राखी सावंत तो एक ही है'
पपाराजी ने राखी सावंत से कहा कि लोग उनके जैसा बनने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी कॉपी कर रहे हैं। साथ ही उनका आइकॉनिक डायलॉग भी बोल रहे हैं। इस पर राखी ने कहा, 'पर राखी सावंत तो एक ही है। देखिए राखी सावंत ओरिजनल है। मेरी क्लोन बन सकती है। सब कॉपी कर सकते हैं। और मैं चाहती हूं सब का घर चले। बनो राखी सवांत। अगले सात जनम लेंगे तो भी राखी सावंत नही बन पाएंगे।'
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…