Select Date:

रकुल-जैकी की प्री-वेडिंग डेट सामने आई 19-20 फरवरी को गोवा में होगा फंक्शन

Updated on 19-01-2024 02:08 PM

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। नई डेट के अनुसार, 19 और 20 फरवरी को गोवा में प्री-वेडिंग फंक्शन होंगे। इसके बाद 21 फरवरी को जैकी के साथ रकुल शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

Delhi Times के सूत्र के अनुसार, कपल शादी की डेट और फंक्शन को प्राइवेट रखना चाहता है। डिजाइनर्स से लेकर फोटोग्राफर तक, किसी को भी तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रकुल या जैकी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

प्राइवेट सेरेमनी में होगी नो फोन पॉलिसी

 रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को प्राइवेट रखने की तैयारी में हैं। ऐसे में शादी में नो फोन पॉलिसी होगी। शादी की कोई तस्वीर लीक न हो, इसलिए शादी में आए गेस्ट अपने पास फोन नहीं रख पाएंगे।

2022 में रकुल ने रिश्ते पर लगाई थी मुहर

रकुल और जैकी करीब 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। रकुल ने 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। उन्होंने जैकी को उस साल का 'सबसे बड़ा गिफ्ट' बताया था।

अपनी लव स्टोरी के बारे में रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों पड़ोसी थे, लेकिन कभी उनकी बातचीत नहीं हुई थी। फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों मिले। इस मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

लगभग 41 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं रकुल

रकुल का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को नई दिल्ली में रहने वाले पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। रकुल बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। इसी कारण उन्होंने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू किया था। फिर उन्होंने 2009 में कन्नड़ फिल्म गिली से एक्टिंग डेब्यू किया। 2014 की फिल्म यारियां से उन्होंने बाॅलीवुड डेब्यू किया था। कन्नड़, हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। वो अब तक 41 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं, वो आने वाले दिनों में कमल हसन के साथ इंडियन 2 में दिखाई देंगी। ये 1996 की फिल्म इंडियन का सीक्वल है।

अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रोड्यूसर हैं जैकी

जैकी भगनानी ने फिल्म कठपुतली, गणपत, मिशन रानीगंज जैसी फिल्मों में बतौर प्रोड्यूसर काम किया है। उन्होंने रहना है तेरे दिल में, कल किसने देखा जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया है। आने वाले दिनों में रिलीज होने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में रहेंगे। फिल्म को इसी साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.