Select Date:

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी मुंबई में करेंगे ग्रैंड रिसेप्शन, बॉलीवुड-साउथ की हस्तियां होंगी शामिल, जान लीजिए तारीख

Updated on 02-02-2024 01:45 PM
बॉलीवुड में एक और शहनाई बजने जा रही है। आमिर खान की बेटी आइरा खान-नुपूर शिखरे की शादी और पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की इंगेजमेंट के बाद अब एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और फिल्ममेकर जैकी भगनानी सात फेरे लेने वाले हैं। इनका वेडिंग फंक्शन गोवा में होगा, लेकिन मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी।

जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस Rakul Preet Singh और प्रोड्यूसर-एक्टर जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी करने वाले हैं। इंडियाटुडे.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, शादी के बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें वो बॉलीवुड-साउथ के दिग्गजों को इनवाइट करेंगे।

गोवा में दो दिन चलेगा सेलिब्रेशन

शादी की बात करें तो प्री-वेडिंग फंक्शन 19 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। दो दिन तक सेलिब्रेशन चलेगा और फिर 21 तारीख को वे दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के सामने एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाएंगे। ग्रैंड रिसेप्शन की बात करें तो शादी के अगले दिन ही यानी 22 फरवरी को पार्टी होगी।

मुंबई के महंगे लोकेशन पर होगा रिसेप्शन

रकुल और जैकी ने रिसेप्शन पार्टी के लिए मुंबई के उस सबसे महंगे वेन्यु को चुना है, जहां हाई-प्रोफाइल इवेंट होते हैं। ये रिसेप्शन एक शानदार समारोह होने वाला है, जिसमें बॉलीवुड-साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज एक साथ आएंगे। इस रिसेप्शन में निर्देशकों और निर्माताओं सहित कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं ये सिलेब्स

मेहमानों की लिस्ट में करीबी दोस्त, इंडस्ट्री के साथी और जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। इनमें सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करण जौहर, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पृथ्वीराज सुकुमारन, नागा चैतन्य, आयुष्मान खुराना, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, करिश्मा कपूर, अल्लू अर्जुन, राम चरण, महेश बाबू जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन के लिए विकास भाल, डेविड धवन सहित अन्य को इनवाइट किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.