Select Date:

जैकी भगनानी को पापा से मिलवाते वक्त नर्वस थीं रकुल:बोलीं- पापा के सवाल सुनकर मेरे गले में खाना अटक गया

Updated on 13-03-2024 02:43 PM

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने बीते 21 फरवरी को गोवा में शादी की है। कपल ने साल 2021 में अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रकुल ने अपने हस्बैंड जैकी और पिता की पहली मुलाकात का जिक्र किया। रकुल ने बताया कि वो इस मुलाकात से पहले बहुत नर्वस थीं।

मैंने पापा से कहा- जैकी से अच्छे से मिलना
इंटरव्यू में रकुल ने कहा, ‘इस मुलाकात से पहले मैं सबसे ज्यादा नर्वस थी। मैंने अपने पिता से बात की और उनसे कहा कि जैकी आपसे मिलने आ रहा है और वो आपसे पहली बार मिलने जा रहा है तो प्लीज उससे अच्छे से मिलिएगा। चूंकि, वो आर्मी पर्सन नहीं है तो उससे एक आर्मी ऑफिसर की तरह नहीं बल्कि एक पिता की तरह मुलाकात करिएगा। पर पापा तो पापा हैं उन्होंने जैकी से सीधे सवाल करना शुरू कर दिया। अच्छी बात यह थी कि जैकी भी पूरी तरह से तैयार थे।’

‘मैंने जैकी से कहा था तुम चिंता मत करना’
साल 2021 का एक किस्सा शेयर करते हुए रकुल ने कहा, ‘जैकी मेरी मां के बर्थडे पर दिल्ली आए थे। मैंने पापा से कहा था कि प्लीज कुछ भी खराब मत करिएगा क्योंकि हम दोनों ने कुछ वक्त पहले ही एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। मैंने उनसे कहा कि आप सिर्फ लड़का देखिए.. वहीं मैंने जैकी से कहा कि उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पापा कुछ भी नहीं पूछेंगे।’

पापा बोले- काम तो ठीक है पर मेरी बेटी के साथ क्या प्लान है?
रकुल ने आगे बताया, ‘जब हम सभी साथ में लंच कर रहे थे तो पापा ने जैकी से उनके प्लान के बारे में पूछा। जैकी ने कहा कि वो इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ की तैयारियों में बिजी है। मेरे डैड तुरंत बोले- ‘काम तो ठीक है पर मेरी बेटी के साथ आपका क्या प्लान है?’ इतना सुनते ही मेरा खाना मेरे गले में ही अटक गया।’

अक्षय-टाइगर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे
रकुल ने कहा, ‘इसके बाद जैकी ने जो जवाब दिया उसने पापा का दिल जीत लिया और पापा भी जैकी के फैन हो गए। जैकी ने पापा से कहा कि जब भी मैं शादी के लिए तैयार हो जाऊं, वो भी तैयार हो जाएंगे।’ जैकी और रकुल ने हाल ही में गोवा में आनंद कारज और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। इस शादी में शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, शिल्पा शेट्‌टी, वरुण धवन और भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.