'रामायण' के 'राम' अरुण गोविल को शूट के दौरान लगी चोट, फिल्म 'नोटिस' के सेट पर जीप ने मारी टक्कर
Updated on
24-10-2023 02:51 PM
'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए अरुण गोविल को चोट लग गई है। अरुण गोविल हाल ही अपनी नई फिल्म 'नोटिस' की शूटिंग कर रहे थे, और उसी दौरान वह चोटिल हो गए। हालांकि अरुण गोविल ठीक हैं। पर शूट के दौरान वह काफी दर्द में थे। उसी दर्द में अरुण गोविल ने शॉट पूरा किया। अरुण गोविल यह चोट फिल्म के आखिरी शेड्यूल में लगी। फिल्म की शूटिंग चित्रकूट में लगे सेट पर चल रही थी।
Notice में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया के साथ नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी को रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में राम और सीता के रोल में खूब पसंद किया गया था। लोग आज भी इन्हें असल जिंदगी में पूजते हैं। फैंस 'नोटिस' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Arun Govil ने हाल ही फिल्म के लिए अपना हिस्सा शूट किया।
प्रोड्यूसर ने बताया अरुण गोविल को कैसे लगी चोट
IANS के मुताबिक, 'नोटिस' के प्रोड्यूसर और एक्टर आदित्य प्रताप रघुवंशी ने बताया कि एक अहम सीन की शूटिंग के दौरान अरुण गोविल घायल हो गए। सीन के मुताबिक, नारायण गुप्ता बने अरुण गोविल को एक अधिकारी हिरासत में लेने आता है। इसी सीन में जीप के ड्राइवर ने रिवर्स लेते हुए अरुण गोविल की कोहनी में जोरदार चोट मार दी। सेट पर हर कोई घबरा गया, और टीम अरुण गोविल की मदद को दौड़ी। लेकिन अरुण गोविल ने चोट लगने के बाद भी शूटिंग जारी रखी।
2024 में रिलीज होगी 'नोटिस', OMG 2 में दिखे थे अरुण गोविल
'नोटिस' को प्रदीप गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। यह 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म से पहले अरुण गोविल इस साल 'ओएमजी 2' में नजर आए थे।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…