Select Date:

रामलला 22 जनवरी को होंगे विराजमान, PM मोदी की क्‍या भूमिका होगी? तय करेंगे वैदिक आचार्य

Updated on 28-09-2023 01:10 PM
अयोध्‍या: भव्‍य राम मंदिर में रामलला को विराजमान करवाने से पहले ही 15 जनवरी, 2024 से पूजन और विविध अनुष्‍ठान शुरू हो जाएंगे जो 24 जनवरी तक चलते रहेंगे। मंदिर ट्रस्‍ट के कोषाध्‍यक्ष स्‍वामी गोंविंद देव गिरि महाराज काशी व रामानंदी संप्रदाय के पांच प्रमुख संतों से राय लेकर प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम को संपन्‍न करवाने के लिए वैदिक आचार्यो की टीम गठित करेंगे। ये लोग 22 जनवरी को रामलला की गर्भगृह में प्राण प्रतिष्‍ठा वैदिक रीति से करवाएंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल होने की पूरी संभावना है। उनकी प्राण- प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में क्‍या भूमिका होगी, इसका निर्णय वैदिक आचार्यो की टीम ही तय करेगी। यह जानकारी राम मंदिर ट्रस्‍ट के ट्रस्‍टी कामेश्‍वर चौपाल ने दी। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि पीएम का कार्यक्रम अभी ट्रस्‍ट को नही मिला है।

कामेश्‍वर चौपाल ने बताया कि वैदिक विद्वान आचार्यो की टीम काशी से अयोध्‍या आकर यहां के संतों और ट्रस्‍ट के सदस्‍यों से भी एक बार संपर्क कर चुकी है। 15 जनवरी से 23 जनवरी तक चलने वाले पूजा अनुष्‍ठान कथा आदि के कार्यक्रम का संचालन गोविंद देव गिरि के निर्देशन मे वैदिक आचार्यो व ज्‍योतिषियों की टीम करेगी।

गांवों से निकाली जा रहीं शौर्य यात्राएं


विहिप के राष्‍टीय उपाध्‍यक्ष कामेश्‍वर चौपाल ने बताया कि गुरुवार से देश भर में गांव से शौर्य यात्राएं निकाली जा रही हैं जो गांव के मंदिरों से मिट्टी लेकर चलेगी। देश के पांच लाख मंदिरों में प्राण प्रतिष्‍ठा का उत्‍सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी भी तैयारी चल रही है। ऐसे स्‍थलों का चयन कर वहां एलईडी पर अयोध्‍या के प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम को लाइव दिखाने की भी व्‍यवस्‍था की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि विभिन्‍न पंथ के 4 हजार संतों के अलावा करीब 3 हजार विभिन्‍न क्षेत्र के प्रतिनिधियों और राम मंदिर से जुड़े विशिष्‍टजनों को भी प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। इनकी सूची तैयार हो गई है। इनके रहने और भोजन आदि सारी व्‍यवस्‍था मंदिर ट्रस्‍ट कर रहा है। इसके अलावा करीब 20 हजार श्रद्धालुओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इनको राम लला के दर्शन नए भव्‍य मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के बाद करवाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.