1 Kg सोना और 7 किलो चांदी से तैयार रामलला की चरण पादुकाएं, देखिए तस्वीरें
Updated on
19-12-2023 12:09 PM
रामलला की चरण पादुका को पूरे देश में घुमाया जा रहा है। ये पादुकाएं प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 19 जनवरी, 2024 को अयोध्या पहुंच जाएंगी। गत 17 दिसंबर को इन्हें रामेश्वर धाम से अहमदाबाद लाया गया था। तिरूपति बाला जी के बाद इन्हें सोमनाथ भी ले जाया जाएगा।
पादुकाओं के साथ अयोध्या की 41 दिनों तक परिक्रमा
श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने इन चरण पादुकाओं के साथ अयोध्या की 41 दिन परिक्रमा की थी। पिछले दो सालों से इन पादुकाओं को रामेश्वरम से बदरीनाथा तक सभी प्रसिद्ध मंदिरों में ले जाया जा रहा है।
बेशकीमती रत्नों का भी प्रयोग
इन चरण पादुकाओं में सोने और चांदी के अलावा बेशकीमती रत्नों का भी प्रयोग हुआ है। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान की चरण पादुकाएं भी यहीं पर रखी जाएंगी।
भक्तों को सिर पर रखने का मिला सौभाग्य
अहमदाबाद पहुंची इन चरण पादुकाओं को बालाजी मंदिर के ट्रस्टी के सुब्बारायुडू अपने सिर पर रखकर मंदिर के अंदर ले गए। इसके बाद बालाजी मंदिर के पंडितों ने इसकी विशेष पूजा की। कुछ भक्तों ने इन पादुकाओं को अपने सिर पर भी रखा।
आडवाणी और जोशी नहीं आएंगे
गौरतलब है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी और पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। दोनों (आडवाणी और जोशी) बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र को देखते हुए उनसे न आने का अनुरोध किया गया है, जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है।
राम मंदिर की थीम वाला नेकलेस भी
गुजरात के सूरत में एक हीरा कारोबारी ने राम मंदिर की थीम पर एक नेकलेस बनाया है। खास बात यह है कि नेकलेस बनाने में 5000 अमेरिकन डायमंड्स और दो किलो चांदी का इस्तेमाल हुआ है। इस नेकलेस को बनाने में 35 दिन लगे और इसे 40 कारीगरों ने मिलकर बनाया है। रासेश ज्वेल्स के डायरेक्टर कौशिक काकडिया ने बताया कि हम अयोध्या में बन रहे राममंदिर से बहुत प्रेरित हैं। हमने 5000 से ज्यादा अमेरिकन डायमंड्स का इस्तेमाल कर इस नेकलेस को बनाया है। यह बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। हम इसे राम मंदिर को तोहफे में देंगे। हम चाहते थे कि राम मंदिर को कुछ उपहार दें, इसीलिए ये खास नेकलेस बनाया है। इस नेकलेस की लड़ियों में रामायण के मुख्य पात्रों को उकेरा गया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…