'पापा मेरी जान...' में रणबीर-अनिल की इमोशनल बॉन्डिंग, सोनू निगम की आवाज में सजा 'एनिमल' का नया गाना रुला देगा!
Updated on
14-11-2023 03:59 PM
रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड मूवी 'एनिमल' का नया गाना 'पापा मेरी जान' रिलीज कर दिया गया है। इसमें पापा अनिल और बेटे रणबीर की स्पेशल बॉन्डिंग पर फिल्माया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे बाप और बेटे का रिश्ता बचपन से जवानी तक आते-आते बदल जाता है। साथ ही सोनू निगम की आवाज में ये गाना आपको इमोशनल कर देगा।
Animal के नए ट्रैक Papa Meri Jaan में रणबीर कपूर और अनिल कपूर के बीच इमोशनल रिश्ते को गहराई से दिखाया गया है। इसे सोनू निगम की मधुर आवाज से सजाया गया है। इस गाने में दिखाया गया है कि बचपन में रणबीर के लिए उसके पापा एक हीरो थे और वो उनकी तरह ही बनना चाहता था। उनसे बहुत प्यार करता था, लेकिन उसे अपने पापा की तरफ से वैसा प्यार नहीं मिला। इस वजह से जवानी तक आते-आते दोनों के बीच की खामोशी ने उनके बीच दूरियां बढ़ा दीं।
इन भाषाओं में भी रिलीज हुआ गाना
हिंदी के अलावा 'पापा मेरी जान' को तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया है। इसके पहले रिलीज गानों 'हुआ मैं' और 'सतरंगा' को भी काफी प्यार मिला है।
1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी मूवी
'एनिमल' में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं और बॉबी देओल विलेन के रोल में हैं। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी ये मूवी क्राइम ड्रामा है, जो 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…