बेटी राहा संग दिवाली पर नए घर में गृह प्रवेश करेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, ऐसी चल रही हैं तैयारियां
Updated on
23-05-2024 12:44 PM
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को जिस पल का काफी वक्त से बेसब्री से इंतजार था, वह लगभग आ ही चुका है। आलिया और रणबीर का नया आशियाना बनकर तैयार ही है, और कपल दिवाली पर बेटी राहा के साथ गृह प्रवेश करेगा। रणबीर और आलिया बेटी के साथ नए घर में शिफ्ट होने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। आलिया और रणबीर दोनों ही अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर नए घर का काम देखने जाते रहते हैं। कई बार नीतू कपूर को भी नए घर के कंस्ट्रक्शन का काम चेक करते हुए देखा गया।
सोर्स ने बताया कि Ranbir Kapoor और Alia Bhatt दो-तीन महीने में इस नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। रणबीर और आलिया के बंगले पर चल रहा काम लगभग पूरा हो चुका है। अब बस फिनिशिंग चल रही है, जिसमें लगभग एक महीने का समय लगेगा।
नए घर में बेटी राहा के साथ दिवाली, यहीं बड़े हुए रणबीर
सोर्स के मुताबिक, काम पूरा होने के बाद रणबीर और आलिया नए घर में चले जाएंगे। उस पल का वो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रणबीर और आलिया बेटी राहा के साथ नए घर में ही दिवाली मना सकते हैं। रणबीर और आलिया फिलहाल बांद्रा के अपार्टमेंट में रह रहे हैं। पहले यहां सिर्फ रणबीर रहते थे, लेकिन बाद में आलिया उनके साथ लिव-इन में इसी अपार्टमेंट में रहने लगीं। यहां तक कि साल 2022 में रणबीर और आलिया ने शादी भी इसी घर में की।
राज कपूर का था बंगला, बेटे ऋषि कपूर को दिया और अब रणबीर-आलिया के हवाले
रणबीर और आलिया ही नहीं, बल्कि नीतू कपूर के लिए भी नया बंगला काफी मायने रखता है। इससे उनकी भी यादें जुड़ी हैं। इस बंगले का कंस्ट्रक्शन पिछले कुछ साल से चल रहा है। इसका नाम रणबीर कपूर की दादी के नाम पर कृष्णा राज रखा गया था। यह बंगला पहले रणबीर के दादा राज कपूर और दादी कृष्णा राज का था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद 1980 में यह बंगला राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर को मिल गया। इसी बंगले में रणबीर और रिद्धिमा का जन्म हुआ और यहीं पर वो पले-बढ़े।
जिस घर में बड़े हुए रणबीर, उसी में पलेगी बेटी राहा
सोर्स ने बताया कि रणबीर और आलिया के साथ पूरी फैमिली एक्साइटेड है क्योंकि जिस घर में रणबीर बड़े हुए, उसी घर में राहा भी पलेगी-बढ़ेगी। रणबीर और आलिया चाहते हैं कि वो राहा को नए घर में बड़ा होते देखें, जहां परिवार और उसके पापा की ढेर सारी यादें हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…