चलने लगी हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा, बंगले से लीक हुई तस्वीर को देख हर कोई हैरान
Updated on
02-03-2024 01:11 PM
'ब्रह्मास्त्र' एक्टर्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी लाडली बेटी राहा कपूर के कारण अक्सर लाइमलाइट में छाए रहते हैं। क्रिसमस के मौके पर इन्होंने अपनी सालभर की बच्ची की झलक दुनियावालों को दिखाई थी। उन्होंने बाकायदा पैप्स को घर बुलाया था और उसके बाद उससे लोगों को रूबरू करवाया था। इसके बाद वह अक्सर उनके साथ नजर आने लगे। अब तो राहा चलने भी लगी है, जिसकी तस्वीर सामने आई है। जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और राहा नजर आ रहे हैं। सभी घर के गार्डन में खड़े हैं। एक तरफ एक्टर्स और डायरेक्टर हैं तो दूसरी तरफ राहा है, जो हाथ पीछे बांधे हुए एक पैर उठाए और दूसरे पैर को जमीने पर रखे हुए खड़ी है। और उसकी मस्ती देख मम्मी-पापा दोनों खुश हो रहे हैं।
चलने लगी आलिया-रणबीर की राहा
राहा का जन्म 6 नवंबर, 2022 को हुआ था। वह अब डेढ़ साल की हो रही है। ऐसे में उसने अब चलना शुरू कर दिया है। ये फोटो हालांकि न तो आलिया ने पोस्ट की है और न ही अयान मुखर्जी ने। रणबीर को जैसे सोशल मीडिया पर हैं ही नहीं। अब एक तरह से ये तस्वीर उनके ही घर से लीक हुई है, जिसे देख हर कोई चौंक गया है और कुछ तो ये मानने को ही राजी नहीं कि ये राहा है।
राहा को लोगों ने बताया जेह और तैमूर
राहा को यूं चलता देख एक यूजर ने लिखा, 'ये राहा नहीं हो सकती। वह बहुत छोटी है। वो अभी चल नहीं सकती। ये या तो तैमूर है या फिर जेह।' वहीं, एक यूजर ने उन्हें जवाब दिया और बताया कि ये राहा ही है। हाल ही में राहा, जेह के बर्थडे पार्टी में भी नजर आई थी। वहां रणबीर उन्हें गोद में उठाए पहुंचे थे, जहां उनके एक्सप्रेशन्स को पैप्स ने कैमरे में कैद कर लिया और उसकी फिर आलिया से तुलना हो रही थी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…