आर्यन खान की वेब सीरीज में रणबीर कपूर और करण जौहर! मुंबई में शूटिंग भी हुई शुरू
Updated on
05-06-2023 09:00 PM
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बादशाहत देश ही नहीं, विदेश में भी फैली हुई है। अब उनके बेटे आर्यन खान भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए ग्लैमर की दुनिया में उतर चुके हैं। हालांकि, वो कैमरे के पीछे से ही अपना दमखम दिखाएंगे। वो एक वेब सीरीज से इस इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं और इसका शो का नाम 'स्टारडम' बताया जा रहा है। इसको लेकर हर दिन कुछ ना कुछ अपडेट आता रहता है। अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि इस शो में रणबीर कपूर का कैमियो होगा और करण जौहर का भी स्पेशल अपीयरेंस होगा। दोनों स्टार्स ने मुंबई में इसकी शूटिंग भी कर ली है।
Ranbir Kapoor in Stardom: आर्यन खान की 6 पार्ट की वेब सीरीज 'स्टारडम' में लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं। अब खबर आ रही है कि शो में रणबीर कपूर का स्पेशल कैमियो भी होगा। उन्होंने हाल ही में उसी के लिए शूटिंग भी की है।
शो में होंगे कई कैमियो
जानकारी के अनुसार, रणबीर, आर्यन खान से मिलने और सीरीज में अपने कैमियो की शूटिंग के लिए वर्ली में सेट पर आए थे। यह ओटीटी शो हिंदी फिल्म इंडस्ट्र की कहानी बयां करेगा और इसमें कई कैमियो होंगे।
करण जौहर का भी स्पेशल अपीयरेंस
रणबीर कपूर ने कथित तौर पर इस कैमियो की शूटिंग के लिए संदीप रेड्डी वांगा की मूवी 'एनिमल' की शूटिंग से कुछ समय लिया। करण जौहर ने कथित तौर पर आर्यन खान के शो में एक स्पेशल अपीयरेंस के लिए भी शूटिंग की है। शूटिंग के पहले दिन शाहरुख खान अपने बेटे को विश करने के लिए आए थे।
सुहाना खान भी जल्द करेंगी डेब्यू
एक तरफ आर्यन खान अपनी वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हो गए हैं तो दूसरी तरफ उनकी बहन सुहाना खान भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। वो जोया अखतर की 'द आर्चीज' में नजर आएंगी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी हैं।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…