रणबीर कपूर अपने स्पॉट बॉय का बर्थडे कर रहे थे सेलिब्रेट, नीचे गिरे केक को खुद किया साफ जिसे देख लोग बोले- वाह!
Updated on
11-11-2024 12:18 PM
रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें वो अपने स्पॉट बॉय का बर्थडे सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं। इस मौके पर केक कटिंग से लेकर बर्थडे सॉन्ग का नजारा है। वहीं रणबीर उन्हें गले से लगाते दिख रहे हैं।
रणबीर के स्पॉट बॉय की छोटी सी बर्थडे पार्टी का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। रणबीर के सबसे पुराने स्पॉटबॉय हैं इंदर और उन्होंने फिल्म के सेट पर ही उनका बर्थडे मनाया। 'लव एंड वॉर' के सेट पर रणबीर इंदर के साथ इस मौको को सेलिब्रेट करते दिखे। यहां कुछ और लोग साथ खड़े नजर आए।
रणबीर उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाते दिखे
पहले इंदर ने बर्थडे के काटा और सबसे पहला बाइट रणबीर को खिलाया। इसी दौरान रणबीर उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाते दिखे। बदले में रणबीर ने केक लेकर पहले उनके चेहरे पर लगाया और फिर उन्हें खिलाया।
केक का टुकड़ा गिरा तो खुद रणबीर ने किया साफ
इसके बाद रणबीर उन्हें गले लगाते दिखे। हालांकि, लोगों की ध्यान इस बात पर सबसे अधिक है कि वहां जैसे ही केक का टुकड़ा गिरा, रणबीर ने टिशू पेपर से इसे खुद साफ किया। वो इंदर से कुछ पूछते हुए फिर आगे बढ़ते हैं और उन्हें पैरों पर थपथपाते हुए आगे निकल जाते हैं।
रणबीर और भंसाली की 'सांवरिया' के बाद ये दूसरी फिल्म
बता दें कि रणबीर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगे। इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। 'लव एंड वॉर' रणबीर और भंसाली की साल 2007 की पहली फिल्म 'सांवरिया' के बाद ये दूसरी फिल्म होगी। वहीं विक्की की ये पहली फिल्म है भंसाली के साथ, जबकि आलिया भट्ट ने साल 2022 में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में साथ मिलकर काम किया है।
नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' में दिखेंगे
बताते चलें कि इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जनवरी 2024 में की गई थी जिसमें क्रिसमस 2025 में रिलीज की बात कही गई थी। इसमें रणबीर, आलिया और विक्की के हस्ताक्षर भी थे। रणबीर इसके अलावा नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' में भी नज़र आएंगे। रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। इनके अलावा फिल्म में साई पल्लवी सीता की भूमिका निभाएंगी और यश रावण की भूमिका में होंगे। फिल्म की पहली सीरीज 2026 में और दूसरी सीरीज 2027 में रिलीज़ होगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…