रणबीर कपूर 'एनिमल' के गाने 'पहले भी मैं' को पियानो पर इंजॉय करते दिखे, आलिया भट्ट ने शूट किया वीडियो
Updated on
30-04-2024 04:50 PM
एक पियानो बजाने वाले कलाकार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है जिसे रणबीर कपूर इंजॉय करते दिख रहे हैं। बताया गया है कि इस वीडियो को खुद आलिया ने रेकॉर्ड किया है और उन्हें कलाकार ने इस खूबसूरत मोमेंट को कैप्चर करने के लिए शुक्रिया कहा है।
रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' को बॉक्स ऑफिस पर जितनी सफलता मिली, क्रिटिसिज़म भी खूब झेलना पड़ा और इससे भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि इस फिल्म का गाना खूब पॉप्युलर हुआ है। खासकर 'पहले भी मैं' जिसे रणबीर और तृप्ति डिमरी के बीच फिल्माया गया है। इस गाने के साथ रणबीर और तृप्ति संगीत प्रेमियों के दिल औऱ दिमाग पर पूरी तरह से छा गए हैं। अब सोशल मीडिया पर एकर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर पियानो बजाने वाले एक कलाकार के साथ बैठे हुए हैं और अपनी फिल्म के गाने को खूब इंजॉय कर रहे हैं।
आलिया भट्ट ने रेकॉर्ड किया वीडियो
गुजरात के फेमस पियानो वादक और म्यूजिक कम्पोजर obins Artman के इंस्टाग्राम पोस्ट से ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में वह पियानो पर 'पहले भी मैं' गाने की धुन बजाते दिख रहे हैं। वीडियो में रणबीर उनके करीब बैठे दिख रहे हैं और गाने के म्यूजिक वर्जन का लुत्फ उठा रहे हैं। इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि उनकी वाइफ आलिया ने रेकॉर्ड किया है।
'थैंक यू आलिया, मेरे लिए ये वीडियो शूट करने के लिए'
पियानो आर्टिस्ट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'थैंक यू आलिया, मेरे लिए ये वीडियो शूट करने के लिए। मेरे साथ रणबीर कपूर हैं (एनिमल का गाना पहले भी मैं)।' उन्होंने इस मौके को यादगार मोमेंट कहा है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…