'रामायण' में रणबीर कपूर को 'राम' बनाने के लिए बदली जाएगी आवाज जान्हवी नहीं साई पल्लवी ही बनेंगी सीता मैया
Updated on
08-02-2024 02:28 PM
'दंगल' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी बनाने वाले फिल्ममेकर नितेश तिवारी अपनी अपकमिंग मूवी 'रामायण' को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस मूवी को लेकर दो बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। पहली ये कि फिल्म में साई पल्लवी की जगह जान्हवी कपूर कपूर के नजर आने की खबर थी, लेकिन ये झूठी निकली। जान्हवी ने उन्हें रिप्लेस नहीं किया है और फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ही माता सीता के रोल में होंगी। दूसरी खबर रणबीर को लेकर है, जो फिल्म में राम का किरदार निभाने वाले हैं। उनके सिर्फ लुक में ही अंतर नहीं होगा, बल्कि आवाज भी बदली बदली सुनाई देगी।
कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं नितेश
जानकारी के मुताबिक, नितेश तिवारी ने 'रामायण' के उच्चारण (बोलने के अंदाज) और डायलॉग्स डिपार्टमेंट के लिए अलग टीम बनाई है। इसके अलावा फिल्म में किरदारों के कॉस्ट्यूम और वो कैसे दिखेंगे, इस पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।
एक्सपर्ट से ट्रेनिंग ले रहे हैं रणबीर
सूत्र बताते हैं कि रणबीर अभी से ही तैयारियों में जुट गए हैं। वो इस समय अपने डायरेक्टर के कहने पर डिक्शन एक्सपर्ट (बोलने के अंदाज के लिए एक्सपर्ट) के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। एक्सपर्ट ये सुनिश्चित करेगा कि किरदार की डायलॉग डिलीवरी फिल्म के विजन के अनुरूप हो।
डायलॉग्स पढ़ रहे हैं रणबीर
रणबीर भी अपने किरदार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। वो नितेश तिवारी को डायलॉग्स पढ़ने और वीडियो भेजने में घंटों बिता रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसमें इंटरनेशनल लेवल के VFX होंगे।
आंख बंद करके पहचानी जा सकती है रणबीर की आवाज
सूत्र से पता चला है, 'रणबीर की आवाज ऐसी है कि अगर कोई आंख बंद करके भी सुने तो पहचान लेगा। उनकी आवाज में भारीपन है और बोलने का अपना एक तरीका है। इसलिए नितेश ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि रणबीर अपने निभाए गए पहले वाले किरदारों से अलग लगें। वो एक मल्टी-टैलेंटेड एक्टर हैं और यही वजह है कि वो भी इस प्रोसेस को इंजॉय कर रहे हैं।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…