Select Date:

पापा के लिए दुनिया से लड़ते दिखे रणबीर, सरप्राइज पैकेज हैं बॉबी देओल

Updated on 23-11-2023 04:10 PM

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में रणबीर एक अनसीन अवतार में नजर आ रहे हैं। इसका ट्रेलर एक्शन से भरपूर है और बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल है।

साढ़े 3 मिनट के इस ट्रेलर में रणबीर और अनिल के बीच की इंटेंस कन्वर्जेशन, धमाकेदार एक्शन सीन, इमोशन सीन और बॉबी देओल का खौफ नजर आया है।

इस ट्रेलर को लेकर पब्लिक में भी जबरदस्त क्रेज नजर आया। इसे मात्र एक घंटे में 13 लाख लोगों ने देखा है।


फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत इसी सीन से होती है। इसमें अर्जुन अपने पिता बलबीर के साथ एक गेम खेलता है। इस गेम में वो खुद पापा का रोल करता है और पापा को अपना रोल करने को कहता है। इसके बाद अर्जुन अपने पिता को फील करवाता है कि बलबीर ने बचपन में उसके साथ कैसा व्यवहार किया था।

फिर शुरू होती है बदला लेने की कहानी
आगे ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन नजर आते हैं। इसके बाद एक दिन कोई बलबीर पर गोली चलवाता है, जिसके बाद अर्जुन घर वापस लौटता है। यहां से शुरू होती है पिता के लिए बदला लेने की कहानी।

ट्रेलर में खूंखार विलेन बने बॉबी देओल की एंट्री भी बड़ी शानदार है। वो किसी मैरिज फंक्शन में खून से लथपथ खड़े रोते नजर आते हैं। अंत में उनका और रणबीर का एक फाइट सीन भी है जिसमें बॉबी, रणबीर को मारकर बेहोश पड़ी उनकी बॉडी पर लेटे नजर आते हैं।

ट्रेलर के कुछ जबरदस्त डायलाॅग

  • टाइम बताएगा.. मेरे पापा के लिए मेरा प्यार पास है.. फेल है.. या दुनिया में सबसे फर्स्ट है।
  • पापा के लिए प्यार जोग नहीं..रोग है।
  • जिसने भी पापा पर गोली चलाई.. बलबीर सिंह पर गोली चलाई.. मैं वादा करता हूं.. अपने हाथ से गला काटूंगा।
  • मैं घोस्ट से लड़ता नहीं.. उन्हें खा जाता हूं।
  • यंग एज से लेकर 50 साल तक के किरदार में दिखेंगे रणबीर
    डायरेक्टर संदीप रेड्‌डी वांगा ने इस फिल्म में बहुत ही खूबसूरती से रणबीर के टैलेंट का यूज किया है। यह पहली बार है जब रणबीर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं और वो वाकई कमाल दिख रहे हैं। जानकारी मिली है कि फिल्म में वो यंग एज से लेकर 50 साल तक के किरदार में नजर आएंगे।

  • सरप्राइज पैकेज की तरह हैं बॉबी देओल
    ट्रेलर में बॉबी देओल को कम स्क्रीन स्पेस मिला है और इसकी वजह साफ है मेकर्स उन्हें फिल्म में सरप्राइज पैकेज की तरह यूज करना चाहते हैं। बॉबी और रणबीर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह डायरेक्टर संदीप रेड्‌डी वांगा की दूसरी हिंदी फिल्म है। इससे पहले संदीप शाहिद कपूर के साथ ‘कबीर सिंह’ बना चुके है।

फिल्म को मिला है ‘ए’ सर्टिफिकेट
एनिमल को सेंसर बोर्ड से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है। इस बात की जानकारी देते हुए डायरेक्टर संदीप रेड्‌डी ने हाल ही में एक ट्वीट शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि यह फिल्म 3 घंटे 21 मिनट लंबी है। इसके साथ ही यह रणबीर के करियर की सबसे लंबी फिल्म बन गई है।

इससे पहले 2018 में रिलीज हुई रणबीर स्टारर संजू 2 घंटे 41 मिनट और 2011 में रिलीज हुई रॉकस्टार 2 घंटे 39 मिनट लंबी थी।

विक्की काैशल की सैम बहादुर से होगा क्लैश
एनिमल 1 दिसंबर को देशभर के थिएटर्स में 5 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इसका क्लैश विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ से होगा। इंडिया में रिलीज होने से एक दिन पहले यह 30 नवंबर को अमेरिका में रिलीज की जाएगी। वहां इसे 888 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। अमेरिका में एडवांस बुकिंग में इसने फर्स्ट डे शो के लिए 4.16 लाख रुपए की कमाई कर ली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.