इस साल की दूसरी सबसे बम्पर फिल्म हो सकती है 'एनिमल'
अब अगर इस फिल्म की कमाई की तुलना इस साल की बाकी हिट फिल्मों 'पठान', 'गदर 2', 'जवान' और 'टाइगर 3' से करें तो संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित ये फिल्म इस लिस्ट में कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने पहले दिन कितनी कमाई की थी। वहीं कहा जा रहा है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुुपये कमा सकती है।'पठान' की पहले दिन की कमाई: 57 करोड़ रुपये
'गदर 2' की पहले दिन की कमाई: 40.1 करोड़ रुपये
'जवान' की पहले दिन की कमाई: 75 करोड़ रुपये
'टाइगर 3' की पहले दिन की कमाई: 44.5 करोड़ रुपये
'एनिमल' की पहले दिन की कमाई: 60 करोड़ (अनुमानित)
