रांची टू हावड़ा के बीच 24 सितंबर से शुरू हो रही ट्रेन, जानिए क्या होगा रूट
Updated on
22-09-2023 01:10 PM
रांची : पटना टू रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद झारखंड को अब एक और ट्रेन की सौगात मिलने जा रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। ये ट्रेन रांची से मुरी, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला होते हुए हावड़ा पहुंचेगी। चेन्नई कोच फैक्टरी से इस ट्रेन के लिए आठ रैक भी दक्षिण पूर्व रेलवे को आवंटित कर दिए गए हैं। यही नहीं दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय की ओर से ट्रेन का रूट भी निर्धारित कर दिया गया है।
पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
रांची से हावड़ा के बीच नई वंदे भारत चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले दिन ट्रायल के लिए ट्रेन का समय दोपहर 12.45 बजे निर्धारित किया गया है। नियमित परिचालन के लिए ट्रेन की टाइमिंग और शेड्यूल का निर्धारण अभी नहीं किया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बोर्ड को दो शेड्यूल भेजा गया है।
शेड्यूल को लेकर बन रहा प्लान
पहले शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन के हावड़ा से शुरू होने का समय सुबह 8 बजे से और रांची पहुंचने का समय दोपहर 12 बजकर 55 मिनट निर्धारित किया गया है। वहीं, वापसी में ट्रेन के दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर रांची से रवाना होने और रात 8 बजकर 10 मिनट पर हावड़ा पहुंचने का समय तय किया गया है।
रांची मंडल को होगी इस ट्रेन की जिम्मेदारी
दूसरे शेड्यूल के अनुसार ट्रेन सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर रांची से रवाना होगी और दिन के 11 बजकर 55 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से ट्रेन दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और रात 10 बजकर 10 मिनट पर रांची पहुंचेगी। यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी जिसके रख-रखाव की जिम्मेवारी रांची रेल मंडल की होगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…