बाबा केदारनाथ धाम पहुंचीं रानी मुखर्जी, पूजा-अभिषेक के बाद खूबसूरत नजारे का भी उठाया लुत्फ
Updated on
13-10-2023 02:41 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लिया और मत्था टेका। उन्हें देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रानी ने भी सबके साथ फोटोज क्लिक कराईं। माथे पर तिलक लगाए रानी की तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो मंदिर समिति के सदस्यों के बीच खड़ी हैं और पोज दे रही हैं।
इसी साल 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' फिल्म में नजर आने वाली Rani Mukerji ने केदारनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा की और अभिषेक किया। जानकारी के मुताबिक, वो हेलिकॉप्टर से बाबा केदारनाथ के धाम पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मंदिर समिति की तरफ से उन्हें विशेष प्रसाद और बागमबर छाल वस्त्र भेंट किया गया।
रानी ने खूबसूरती का उठाया लुत्फ
45 साल की रानी ने दर्शन के बाद मंदिर परिसर में ही कुछ समय बिताया। केदारनाथ की खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। रानी भी वहां के खूबसूरत नजारों में खो गईं। उन्होंने वहां घूमा और फोटोज-वीडियोज भी क्लिक किए।
रानी की पिछली मूवी
वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी की Mrs Chatterjee vs Norway इसी साल 17 मार्च को रिलीज हुई थी। इसमें नीना गुप्ता, जिम सर्भ और अनिरबन भट्टाचार्या जैसे स्टार्स भी नजर आए। ये फिल्म सच्ची घटना पर बेस्ड है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं।
दूसरी बार बनने वाली थीं मां, पर हो गया मिसकैरेज
रानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से शादी की है। रानी अपने पति और बेटी आदिरा के बारे में बात करना कम पसंद करती हैं। इसी साल उन्होंने ये खुलासा किया था कि आदिरा के बाद वो दोबारा मां बनने वाली थीं, लेकिन साल 2020 में उनका मिसकैरेज हो गया था, वो पांच महीने की प्रेग्नेंट थीं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…