अंबानी की हल्दी में ढोलवाले बने रणवीर तो हार्दिक के सिर पर फूलों की टोकरी, लोग बोले- पैसों का चक्कर बाबू भैया
Updated on
26-07-2024 02:05 PM
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अब तक की सबसे यादगार शादी रही। हालांकि इनके फंक्शन अभी खत्म नहीं हुए हैं। सितंबर में लंदन में भी एक कार्यक्रम होगा, जिसके लिए मुकेश अंबानी ने 7 स्टार होटल बुक किया है। हालांकि इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जो कपल के हल्दी सेरेमनी का है। इस वीडियो में अनंत-राधिका फूलों और हल्दी से इस रस्म को निभाते दिख रहे हैं। मगर सबसे ज्यादा ध्यान रणवीर सिंह और हार्दिक पांड्या ने खींचा है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में तमाम लोग आए। लेकिन जिस तरह से रणवीर सिंह और हार्दिक पांड्या ने शादी की हर रस्मों में लोगों का ध्यान खींचा, वो कोई भुला नहीं पा रहा है। बारात में तो ये दोनों जमकर नाचे ही थे। हल्दी में भी गर्दा उड़ा दिया था। पहले कुछ वीडियोज सामने आए थे। मगर उसमें कपल और उनके परिवार के लोग नजर नहीं आ रहे थे। मगर इस वीडियो में नीता अंबानी को अनंत हल्दी से नहलाते दिख रहे हैं तो राधिका अपनी बहन के गालों पर हल्दी मलती दिख रही हैं।
नीता-मुकेश, अनंत-आकाश, राधिका-श्लोका की हल्दी वाली होली
वहीं, रणवीर फूलों से भरी टोकरी को हार्दिक के सिर पर रखते दिख रहे हैं। कभी एक्टर हल्दी और फूलों में नहाते दिख रहे। कभी वह ढोल बाले बनते नजर आ रहे। इसके अलावा मुकेश अंबानी भी नीता अंबानी पर हल्दी का पूरा बर्तन उड़ेलते हुए दिख रहे हैं। अनंत ने आकाश के सिर पर तो ससुर के गालों पर भी हल्दी मली तो मुकेश अंबानी ने रणवीर सिंह को हल्दी से नहलाया। वहीं, हार्दिक और रणवीर एक अलग ही मस्ती में नजर आए। वह इतना नाचे कि लोगों को भी अब बोलना पड़ गया।
रणवीर और हार्दिक के डांस पर लोगों का रिएक्शन
अनंत और राधिका के इस हल्दी वाले वीडियो को देखने के बाद लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा कि रणवीर सिंह की हल्दी है।' एक ने लिखा, 'गुलाब और हल्दी से होली खेल रहे और रिचार्ज के पैसे बढ़ा दिए।' एक ने लिखा, 'अरे हो गया ना अभी। अभी क्या पूरा साल यही चलेगा।' एक यूजर ने कहा, 'ये रणवीर और हार्दिक की हल्दी ज्यादा लग रही।' एक ने ये भी कहा, 'हार्दिक-रणवीर ऐसे इंजॉय कर रहे हैं, जैसे ये अपनी शादी में न कर सके।' लेकिन एक ने कहा, 'पैसों का चक्कर बाबू भैया।' एक ने लिखा, 'हार्दिक और रणवीर को नाचने के लिए ज्यादा पैसे दिए हैं।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…