रणवीर सिंह और एटली ने डायरेक्टर शंकर की बेटी ऐश्वर्या की शादी में किया डांस, वायरल हुए अंदर के दो जबरदस्त वीडियो
Updated on
17-04-2024 01:27 PM
बॉलीवुज एक्टर रणवीर सिंह की एनर्जी का कोई जवाब नहीं। वह जहां भी जाते हैं, उनका जोशीला अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। सामने वाला भी एनर्जी से भर जाता है। अब जब तमिल निर्देशक शंकर की बेटी ऐश्वर्या शंकर की शादी में पहुंचे तो उन्होंने वहां जमकर डांस किया। यहां इन्हें इस दौरान कंपनी मिली 'जवान' के डायरेक्टर एटली की। दोनों के डांस मूव्स ने सुर्खियां भी बटोरीं। एक वायरल क्लिप में दोनों थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
डायरेक्टर शंकर की बेटी ऐश्वर्या शंकर की शादी में कई दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। वहीं, शादी के बाद हुई संगीत नाइट में रणवीर सिंह और एटली 'अप्पाडी पोडु' पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान इन्हें डायरेक्टर की बेटी ऐश्वर्या और उनके पति तरुण कार्तिकेयन ने भी जॉइन किया। जमकर चारों ने स्टेज पर जबरदस्त डांस किया।
रणवीर सिंह और एटली ने किया डांस
इसके अलावा, रणवीर और एटली को 'वाकी कमिंग' और शाहरुख खान के फेमस सॉन्ग 'लुंगी डांस' पर भी ठुमके लगाते हुए देखा गया। इसके अलावा, 'तत्तड़ तत्तड़' पर भी दोनों ने ठुमके लगाए। जिसे देखकर फैन्स हैरान रह गए। इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, ये फ्लोर पर आग लगाते दिखाई दे रहे हैं।
ऐश्वर्या शंकर की दूसरी शादी में पहुंचे थे दिग्गज
तमिल फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर एस शंकर की बड़ी बेटी ऐश्वर्या शंकर की 15 अप्रैल को चेन्नई में शादी हुई थी। इस शादी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, कमस हासन, रजनीकातं समेत अन्य पहुंचे थे। ये ऐश्वर्या की दूसरी शादी थी। पहली शादी क्रिकेटर दामोदरन रोहित से हुई थी और बाद में तलाक हो गया था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…