रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, तृषा और राम चरण साथ आए नजर, वीडियो देखकर फट पड़ा है लोगों का गुस्सा
Updated on
03-07-2023 08:01 PM
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, तृषा और राम चरण इंडस्ट्री के शानदार सितारों में गिने जाते हैं। सोचिए, चारों एकसाथ अगर एक फ्रेम में हों तो फैन्स का क्या हाल होगा। इन सितारों को एक साथ फ्रेम में देखना किसी सपने की तरह है लेकिन ये सपना सच होता दिख रहा है। दरअसल, एक वीडियो रिलीज किया गया है जिसमें चारों को एकसाथ देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो की शुरुआत दीपिका पादुकोण से होती है, जिसमें वह पुलिस स्टेशन में नजर आ रहीं। दीपिका पुलिस अधिकारी से कहती दिख रही हैं, 'मेरे पति कल रात से गायब हैं।' इसके तुरंत बाद इस वीडियो में रणवीर सिंह हैंड्स-फ्री डिवाइस पर 'द फैमिली मैन' के चेल्लम सर से बात करते हुए दिखाई देते हैं।
रणवीर सिंह टारगेट का पीछा करते दिख रहे
वह कहते हैं, 'सर, टारगेट मिल गया है।' और इसी के साथ वो किसी का पीछा करना शुरू करते हैं। वीडियो में चेल्लम सर कह रहे हैं, 'एजेंट, जाओ, जाओ, जाओ।' इसके बाद 'आरआरआर' स्टार राम चरण गलियों में एक आदमी का पीछा करते दिख रहे हैं रहे हैं और पुलिस स्टेशन के भीतर त्रिशा काफी डर और घबराई दिख रही हैं। वीडियो के आखिर में रणव अंत में रणवीर सिंह एक आदमी को दीवार के खिलाफ रणवीर सिंह किसी को धक्का दे रहे हैं और चिल्लाकर कहते हैं- बोल।'
कुछ सीक्रेट्स को सीक्रेट ही रहने देना चाहिए
वीडियो में जो टेक्स्ट लिखा है उसमें कहा जा रहा है- कुछ सीक्रेट्स को सीक्रेट ही रहने देना चाहिए। कुछ सवालों के जवाब न देना ही बेहतर है। कुछ रहस्यों को अनसुलझा छोड़ देना ही बेहतर है। जल्द आ रहा है। रणवीर सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'सीक्रेट का खुलासा। इस बड़े खुलासे के लिए बने रहें!इसी के साथ उन्होंने #Showmethesecret हैशटैग शेयर करते हुए @showme.the.secret हैंडल को भी टैग किया है।
लोगों को लगने लगा है कि माजरा कुछ और है
इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे ये किसी अपकमिंग फिल्म का सीन हो। हालांकि, रणवीर सिंह ने अपने पोस्ट के कैप्शन में अंत में लिखा है #collab, जिसके बाद से लोगों को लगने लगा है कि ये एक ऐड फिल्म हो सकती है।
वीडियो देखकर इरीटेट हो रहे लोग, बरस रहे कॉमेंट
इस पोस्ट पर बहुत सारे लोगों ने कहा है कि ये कोई फिल्म का सीन नहीं बल्कि विज्ञापन है। कुछ लोगों ने ये भी लिखा है कि साउथ के एक्टर्स इन ड्रगिस्ट बॉलीवुड वालों के साथ काम नहीं कर सकते। एक यूजर ने कहा है- फ्लॉप, कब तक ये बॉलीवुड वाले साउथ के हीरो को यूज करेंगे। लोगों ने कहा है- हम ऑडियंस को बेवकूफ समझा है क्या, सब समझ आता है हमें, हमें कोई इंटरेस्ट नहीं। एक अन्य यूजर ने कहा- इनका कुछ नहीं हो सकता, अब ये साउथ के एक्टर्स की भी वाट लगा रहे, एक सड़ा आम सारे आम को सड़ा देता है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…