रणवीर सिंह ने 14 लोगों के साथ शेयर की तस्वीर, पर दीपिका पादुकोण पर अटकी रहीं सबकी नजरें
Updated on
05-06-2024 02:26 PM
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं, और दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। इस वक्त दीपिका खूब डिनर डेट पर जा रही हैं और परिवार के साथ भरपूर वक्त बिता रही हैं। रणवीर भी प्रेगनेंट दीपिका खास ख्याल रख रहे हैं। हाल ही दोनों परिवार के साथ मुंबई के एक रेस्ट्रॉन्ट में डिनर डेट पर गए। वहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रेस्ट्रॉन्ट के स्टाफ के साथ सेल्फी क्लिक की, जो अब वायरल हो रही है।
इस तस्वीर को 'बेनी कैफे' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस सेल्फी को Ranveer Singh ने पूरे स्टाफ के साथ क्लिक किया। साथ में दीपिका पादुकोण भी। क्यूट कपल का यह जेस्चर देख स्टाफ भी खुशी से झूम उठा। फैंस रणवीर और Deepika Padukone के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
सास-ससुर और पैरेंट्स संग डिनर डेट
मालूम हो कि रणवीर और दीपिका सोमवार, 3 जून को डिनर डेट पर गए थे। दीपिका ने इस दौरान एक शर्ट ड्रेस पहनी थी और साथ में गॉगल्स लगाए थे। डिनर के बाद जब रणवीर और दीपिका रेस्ट्रॉन्ट से निकले, तो उन्हें फैंस और पपाराजी ने घेर लिया। यह देख रणवीर ने वाइफ दीपिका का हाथ पकड़ा और उन्हें कार तक ले गए। साथ में रणवीर के पापा और उनकी सास उजाला पादुकोण भी थीं। दीपिका की यह लगातार तीसरी डिनर डेट थी। इससे पहले वह मॉम और अन्य रिश्तेदारों के साथ डिनर के लिए गई थीं।
स्टोर में शॉपिंग करती नजर आईं प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण
डिनर डेट के एक दिन बाद दीपिका पादुकोण को एक लग्जरी स्टोर में शॉपिंग करते हुए देखा गया। 'रेडिट' पर शेयर की गई तस्वीर में वह शॉपिंग करती दिख रही हैं। उन्होंने बेबी बंप को छुपाने के लिए ओवरसाइज लॉन्ग कोट पहना हुआ है। इस तस्वीर को देख फैंस कयास लगाने लगे कि शायद वह बेबी के लिए कपड़े खरीद रही होंगी।
शादी के साढ़े पांच साल बनेंगे पैरेंट्स
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 नवंबर 2018 में शादी की थी। फरवरी 2024 में कपल ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। उन्होंने कन्फर्म किया था कि वो जल्द ही पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं। दीपिका और रणवीर शादी के साढ़े पांच साल बाद पैरेंट्स बनने वाले हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…