दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के कारण लंबी छुट्टी पर जाएंगे रणवीर सिंह, पोस्टपोन हो सकती है 'डॉन 3' की शूटिंग
Updated on
20-03-2024 01:18 PM
चारों तरफ अलग-अलग वजहों से रणवीर सिंह खबरों में बने हुए हैं। एक तरफ मुकेश खन्ना उनके बारे में फिल्म 'शक्तिमान' के कारण कुछ न कुछ कहते सुनाई दे रहे हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ वह पापा बनने की खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इतना ही नहीं, फिल्म 'डॉन 3' में भी उनकी भूमिका पर जमकर चर्चा हो रही है। हालांकि इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट आ रहा है। जहां इसकी शूटिंग अगस्त-सितंबर के महीने से शुरू होने वाली थी। वहीं, अब लग रहा कि ये पोस्टपोन हो जाएगी। क्यों, आइए बताते हैं।
जैसा कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि सितंबर, 2024 में उनके घर एक नन्हा मेहमान आ जाएगा। एक्ट्रेस मां तो एक्टर पापा बन जाएंगे। एक्ट्रेस ने दूसरे महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान फैन्स को गुडन्यूज देकर चौंका दिया था। खैर। अब बेबी के आने का महीना और शूटिंग का महीना एक होने के कारण इसके पोस्टपोन होने की अटकलें जताई जा रही हैं।
लंबी छुट्टी पर जाएंगे रणवीर सिंह
'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां दीपिका पादुकोण ने अपने सारे काम पूरे कर लिए हैं। वहीं रणवीर सिंह भी एक लंबा ब्रेक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वह अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ रहने के लिए करीब सालभर की पैटरनिटी लीव लेने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि शुरू में उन्होंने ऐसा कुछ नहीं सोचा था। लेकिन अभी खाली समय होने के कारण वह छुट्टी लेने का प्लान कर रहे हैं।
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में
रणवीर सिंह के पास अभी 'डॉन 3' के अलावा, 'बैजू बावरा', 'शक्तिमान' और आदित्य धर की एक्शन फिल्म है। ऐसे में उन्होंने इनकी शूटिंग शुरू करने से पहले किसी भी अंतरिम असाइनमेंट को छोड़ने और दीपिका के साथ समय बिताने का फैसला किया है। 2 मार्च को कपल ने अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में शानदार परफॉर्मेंस भी दी थी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…