80 लाख रुपये की ठगी पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, मैनेजर ने भी जारी किया बयान
Updated on
23-06-2023 08:35 PM
'पुष्पा' गर्ल रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही में 80 लाख रुपये की ठगी हुई थी। ऐसा करने वाला कोई अजबनी नहीं बल्कि उनका ही मैनेजर था। इसके बाद उन्होंने उसको नौकरी से निकाल दिया था। बताया जाता है कि एक्ट्रेस करियर के शुरुआत से ही मैनेजर के साथ थीं। जब इस खबरों ने मीडिया में तेजी पकड़ी, तब दोनों ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। बताया है कि इनके अलग होने का फैसला मर्जी से लिया गया है। किसी ने किसी को निकाला नहीं है। दरअसल, 'पिंकविला' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना के साथ 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। अब एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में रश्मिका मंदाना और मैनेजर दोनों ने बताया है कि उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं है। दोनों ने अलग होने की खबरों का भी खंडन किया है। उन्होंने बताया है कि उनके अलग होने का फैसला किसी एक का नहीं है। दोनों ने मिलकर इसे चुना है।
रश्मिका मंदाना का स्टेटमेंट
जारी स्टेटमेंट में लिखा है, 'हमारे बीच कोई नेगेटिविटी नहीं है। हमने मर्जी से अलग होने का फैसला किया है। इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है कि हम क्यों अलग हो रहे हैं। हम पूरी तरह से एक प्रोफेशन में हैं और हमने अब से इंडीपेंडेंट होकर काम करने का फैसला किया है।' रश्मिका और उनके मैनेजर ने गुरुवार 22 जून को इसका ऐलान किया है।
मैनेजर ने लगाया था रश्मिका मंदाना को चूना
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रश्मिका को उनके मैनेजर ने 80 लाख रुपये का चूना लगाया है। इस बारे में कुछ बातें भी चल रही हैं। जाहिर है, वह इस बारे में कोई विवाद नहीं खड़ा करना चाहतीं। इसलिए चुप्पी साधे हुए हैं। मगर अब स्टेटमेंट जारी करके दोनों ने ये साफ कर दिया है कि उन्होंने धोखाधड़ी के कारण मैनेजर को नहीं निकाला है। बल्कि ये दोनों का साथ में लिया गया फैसला है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…