रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो के बाद पहली बार आईं पब्लिक के सामने, डरी-सहमी और लोगों से बचती दिखीं एक्ट्रेस
Updated on
08-11-2023 02:56 PM
रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद पहली बार एक्ट्रेस पब्लिक के सामने नजर आई हैं और वह काफी डरी-सहमी सी दिखीं। पिछले कई दिनों से उनका डीपफेक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल रश्मिका का एक अश्लील फेक वीडियो तैयार किया गया और देखते ही देखते इस वायरल वीडियो ने हर तरफ सनसनी मचा दी। इसी के साथ इस कॉन्टेंट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटाने की एडवायजरी तक जारी हो गई। लेटेस्ट वीडियो में रश्मिका पपाराजी से बचती हुई भी दिखीं।
इस वीडियो ने पूरी इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी और अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़े फिल्मी सितारों ने इस घिनौने अपराध के खिलाफ कदम उठाए जाने की मांग भी की। अब उस वीडियो के बाद पहली बार रश्मिका रणबीर कपूर के साथ दिखीं। वह टी-सीरीज के ऑफिस से बाहर निकल रही थीं और तभी कैमरे में कैप्चर हो गईं। रणबीर उनके साथ दिख रहे थे और रश्मिका काफी डरी हुई सी नजर आईं।
वीडियो पर लोग लगातार रश्मिका को सपोर्ट कर रहे हैं
इस वीडियो पर लोग लगातार रश्मिका को सपोर्ट कर रहे हैं। रश्मिका इस वक्त रणबीर कपूर के साथ अपनी फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में 'एनिमल' का धांसू टीजर जारी हुआ जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।
रणबीर के साथ नजर आनेवाली हैं रश्मिका
इस फिल्म मे रश्मिका रणबीर की गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आनेवाली हैं। बता दें कि इस वीडियो के बाहर आने के बाद रश्मिका ने सोशल मीडिया पर कुछ बातें कहीं। उन्होंने कहा, ' मुझे इसे शेयर करते हुए वास्तव में काफी दुख हो रहा है। सच कहूं तो इस तरह की चीजें न केवल मेरे लिए,बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो आज आईटी के गलत इस्तेमाल के कारण नुकसान की चपेट में है। आज एक महिला और एक एक्टर के तौर पर अपने परिवार, दोस्तों और चाहने वालों की आभारी हूं जो मेरे साथ हैं। अगर मेरे साथ ऐसा तब होता जब मैं स्कूल या कॉलेज में थी तो मैं इससे वास्तव में कैसे निपटती इसकी कल्पना नहीं कर सकती। हमें फौरन इस पर ध्यान देने की जरूरत है।'
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…