'पुष्पा 2' के सेट पर लाल साड़ी और मांग में सिंदूर भरे दिखीं रश्मिका मंदाना, शूट किया शादी का सीक्वेंस!
Updated on
20-03-2024 01:21 PM
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 में आई थी, तो और तभी से फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस की एक्साइटमेंट तबसे और अधिक बढ़ गई जब साल 2023 में इसका टीजर रिलीज किया गया था। फैंस तभी से 'पुष्पा 2' यानी 'पुष्पा: द रूल' से जुड़ी हर अपडेट के इंतजार में रहते हैं। अब यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है और रश्मिका मंदाना ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही 'पुष्पा 2' के सेट पर रश्मिका मंदाना की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
Rashmika Mandanna को 'पुष्पा 2: द रूल' के सेट पर लाल साड़ी पहने और मांग में सिंदूर भरे स्पॉट किया गया। उनका लुक देखकर लग रहा है कि वह पुष्पराज के साथ शादी का सीक्वेंस शूट कर रही थीं।
'पुष्पा 2' में होगी यह कहानी
मालूम हो कि Pushpa 2: The Rule में रश्मिका मंदाना की पुष्पराज यानी अल्लू अर्जुन से शादी हो जाएगी। उसी के आगे की कहानी के साथ-साथ पुष्पराज के रूल को फिल्म में दिखाया जाएगा। हालांकि इसमें काफी रोमांचक ट्विस्ट और टर्न्स भी होंगे।
'श्रीवल्ली' बन छा गई थीं रश्मिका, अब फिर दिखेगा जलवा
तस्वीर में रश्मिका मंदाना सोने के गहनों से लदी दिखीं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मालूम हो कि 'पुष्पा: द राइज' में रश्मिका मंदाना को श्रीवल्ली के रोल में खूब पसंद किया गया। इस रोल से वह पैन इंडिया स्टार बन गईं। फिर रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया। अब रश्मिका एक बार फिर 'पुष्पा 2' के जरिए पैन इंडिया अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।
'पुष्पा: द राइज' ने बनाया था रिकॉर्ड
'पुष्पा 2: द रूल' को सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से फिल्म की शूटिंग चल रही थी, और अब यह खत्म होने की कगार पर है। इस फिल्म को 15 अगस्त को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। फैंस अल्लू अर्जुन को फिल्मी पर्दे पर एक बार फिर पुष्पराज के किरदार में देखने के लिए बेकरार हैं। 'पुष्पा: द राइज' की बात करें, तो साल 2021 में रिलीज होने पर इसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी, और कई रिकॉर्ड बनाए थे। यह साल 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…