Select Date:

रवीना बेटी के साथ ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन करने पहुंचीं माथे पर शिव तिलक लगाए भक्ति में डूबी नजर आईं

Updated on 18-01-2024 01:16 PM

रवीना टंडन अपनी आने वाली वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' की रिलीज से पहले महादेव का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचीं। रवीना अपनी बेटी राशा थडानी के साथ गुजरात के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन करती दिखाई दीं। मां-बेटी ने अपने सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो भी शेयर किए।

रवीना-राशा की फोटोज हुईं वायरल
बुधवार को रवीना बेटी के साथ महादेव की भक्ति में लीन दिखीं। रवीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में दोनों सोमनाथ पूजा अर्चना करती नजर आईं। उनके माथे पर शिव तिलक भी लगा हुआ है। रवीना ने कैप्शन में लिखा- सोमनाथ!ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्| उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्। हर हर महादेव।

वहीं राशा ने भी मंदिर की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कीं। उनकी ये फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रवीना अक्सर अपनी बेटी के साथ मंदिर दर्शन करती नजर आती हैं। कुछ दिन पहले दोनों तमिलनाडु में स्थित रामेश्वरम मंदिर भी गई थीं। 

सोमनाथ मंदिर के बारे में कुछ विशेष बातें
गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल बंदरगाह में स्थित सोमनाथ मंदिर की गिनती 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले ज्योतिर्लिंग के रूप में होती है। इतिहासकारों की मानें तो इस मंदिर को लगभग 17 बार नष्ट किया गया है और फिर हर बार इसका पुननिर्माण कराया गया है। इस मंदिर के नीचे तीन मंजिला इमारत होने का भी पता चला है।

रवीना जल्द ही 'कर्मा कॉलिंग' में नजर आएंगी
रवीना टंडन 'कर्मा कॉलिंग' वेब सीरीज में इंद्राणी कोठारी का किरदार निभाएंगी। चकाचौंध, ग्लैमर, छल और विश्वासघात की इस कहानी को रुचि नरेन ने डायरेक्ट किया है। R.A.T फिल्म्स के बैनर तले ये 26 जनवरी को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। 'कर्मा कॉलिंग' अमेरिकी सीरीज 'रिवेंज' पर आधारित है, जो 2011-2015 के दौरान टेलीकास्ट हुई थी। इसके अलावा रवीना वेलकम फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट 'वेलकम टु द जंगल' फिल्म में भी नजर आएंगी। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, राजपाल यादव भी शामिल हैं। ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

राशा और अमन देवगन एक-साथ दिखेंगे
राशा थडानी अभिषेक कपूर की अगली फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। फिल्म में अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म में अजय देवगन भी अहम किरदार में दिखेंगे। हालांकि रिलीज की तारीख को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.