रवि किशन ने DNA टेस्ट पर ली राहत की सांस, कोर्ट ने खारिज की बेटी का दावा करने वाली शिनोवा की अर्जी
Updated on
26-04-2024 02:30 PM
भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन को डीएनए टेस्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। मुंबई की डिंडोशी कोर्ट ने शिनोवा नाम की उस महिला की एक्टर का डीएनए टेस्ट करवाने की मांग खारिज कर दी है, जो खुद को उनकी बेटी बता रही थी। 25 वर्षीय शिनोवा शुक्ला ने खुद को रवि किशन की बेटी बताया था और साथ एक्टर के डीएनए टेस्ट की मांग की थी। पर कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया है।
Shinova Shukla, अपर्णा ठाकुर की बेटी हैं और दावा किया था कि रवि किशन ही उसके बायोलॉजिकल यानी जैविक पिता हैं। हालांकि गुरुवार, 25 अप्रैल को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान रवि किशन ने अपने वकील के हवाले से इससे इनकार किया था। Ravi Kishan ने कहा कि उनका इस महिला से किसी तरह का रिश्ता नहीं है।
कोर्ट ने इस आधार पर की शिनोवा की अपील खारिज
'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने शिनोवा की डीएनए टेस्ट की अपील खारिज करते हुए कहा कि उसकी मां और रवि किशन का कोई पारिवारिक संबंध नहीं था, ऐसे में यह केस नहीं बनता। हालांकि, अभी कोर्ट की तरफ से पूरे आदेश को जारी नहीं किया गया है।
शिनोवा और उसकी मां ने लगाए थे गंभीर आरोप
वहीं, गुरुवार को रवि किशन के वकील ने मुंबई की डिंडोशी कोर्ट में यह भी दलील दी थी कि रवि किशन और अपर्णा ठाकुर एक-दूसरे को जानते थे और दोस्त थे, पर उनके बीच किसी और तरह का रिश्ता नहीं था। लेकिन कुछ दिन पहले लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिनोवा और उसकी मां अपर्णा ठाकुर ने दावा किया था कि रवि किशन की शिनोवा के बायोलॉजिकल पिता हैं। शिनोवा ने एक्टर के डीएनए टेस्ट की मांग की थी और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ की मदद मांगी थी। शिनोवा ने यहां तक दावा किया था कि उसके पास सबूत हैं, जिनसे वह साबित कर सकती है कि रवि किशन ही उसके पिता हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…