Select Date:

डाकू बने रवि तेजा, सेनन सिस्टर्स का संग्राम, क्लैश पर नूपुर ने तोड़ी चुप्पी

Updated on 04-10-2023 02:48 PM

मंगलवार को साउथ के एक्शन स्टार रवि तेजा की पहली पैन इंडिया फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस ट्रेलर में रवि तेजा का धुआंधार अवतार देखने को मिला। इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन नजर आने वाली हैं। लेकिन यहां दिलचस्प बात ये है कि 'टाइगर नागेश्वर' की रिलीज डेट कृति सेनन की 'गणपत' से क्लैश हो रही है। इसका मतलब ये कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों बहनों का महासंग्राम देखने को मिलेगा। चलिए आपको 'टाइगर नागेश्वर राव' का ट्रेलर दिखाते हैं, इसका रिव्यू भी बताते हैं और दोनों बहनों की फिल्म की टक्कर के बारे में भी जरूरी बातें बताते हैं।

'टाइगर नागेश्वर राव' में रवि तेजा हीरो नहीं बल्कि अब तक के सबसे बड़े विलेन बने हैं। फिल्म में उनके रोल का नाम नागेश्वर ही है। जिस उम्र में बच्चा दूध पीता है, उस उम्र से उसने लोगों का खून पीना शुरू कर दिया है। ट्रेलर में बड़े ही धमाकेदार अंदाज में पुलिसवाले के रोल में मुरली शर्मा उनका परिचय देते हैं।
 

'टाइगर नागेश्वर राव' में रवि तेजा का ऐसा है रोल

वह कहते हैं, 'अगर नागेश्वर चुनाव लड़ता तो वह जीत चुका होता है। अगर एथलीट होता तो देश के लिए गोल्ड मेडल ले आता। अगर आर्मी में होता तो अपनी हिम्मत से युद्ध जीत गया होता लेकिन दुर्भाग्य से वह खूंखार विलेन बन गया है। वह 8 साल की उम्र से खून पी रहा है। अब उसे रोकना मुमकिन नहीं नामुमकिन हो गया है।'

डाकू बने हैं 'टाइगर नागेश्वर राव' में रवि तेजा

'टाइगर नागेश्वर राव' का ट्रेलर देखने के बाद ये साफ हो जाता है कि रवि तेजा हीरो नहीं बल्कि खलनायक बने हैं। वह ऐसे डाकू हैं जिन्हें 11 मुल्कों की पुलिस मिलकर ढूंढ रही हैं। ऐसे डाकू जो सबसे बड़ी चोरी करते हैं। अब किस तरह पुलिस उनतक पहुंचती है ये देखना दिलचस्प होगा।

'टाइगर नागेश्वर राव' का ट्रेलर रिव्यू

रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' का हिंदी ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। फिल्म में वह धुआंधार एक्शन, ताबड़तोड़ धुनाई और रोमांस करते दिखेंगे। अगर फैंस एक्शन के शौकीन हैं और उन्हें टिपिकल साउथ मसाला देखने की लत है तो उनके लिए ये एकदम परफेक्ट फिल्म हो सकती है। फिल्म में अनुपम खेर भी नजर आए हैं। विजुअल्स एकदम केजीएफ की याद दिलवाते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर नूपुर सेनन और कृति सेनन का क्लैश

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन रवि तेजा के अपोजिट 'टाइगर नागेश्वर राव' से डेब्यू कर रही हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज हो रही है। ये वही तारीख है, जब कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'गणपत' भी रिलीज हो रही है।
 

बहन की फिल्म से क्लैश पर क्या बोलीं नूपुर सेनन

'गणपत' संग क्लेश पर नूपुर सेनन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब दिया। पहले तो वह हंसने लगी और फिर उन्होंने कहा कि वह तो यही चाहती हैं कि दोनों ही फिल्में अच्छा परफॉर्म करें। दोनों फिल्मों की सक्सेस से एक ही घर में खुशी आएगी।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.