Select Date:

RAW ने आतंकी पन्नू की हत्या की प्लानिंग की:पूर्व CRPF अधिकारी विक्रम यादव को सौंपा था ऑपरेशन

Updated on 30-04-2024 04:13 PM

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय जांच एजेंसी RAW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) का हाथ था। अमेरिकी मीडिया वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी और भारतीय सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पन्नू की हत्या की पूरी प्लानिंग RAW के एक सीनियर अधिकारी विक्रम यादव ने की थी।

पन्नू को मारने के लिए विक्रम ने एक हिट टीम को काम पर रखा था। यादव ने पन्नू के बारे में भारतीय एजेंट निखिल गुप्ता को जानकारी भेजी, जिसमें उसके न्यूयॉर्क में होने के बारे में पता चला था। इसके बाद निखिल गुप्ता ने पन्नू को मारने के लिए एक एजेंट से संपर्क किया। हालांकि प्लानिंग सफल होने से पहले ही निखिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

वॉशिंगटन पोस्ट की इस रिपोर्ट पर भारत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "रिपोर्ट में एक गंभीर मामले को लेकर भारत पर गलत और बेतुके आरोप लगाए गए हैं।"

जायसवाल ने आगे कहा, "भारत सरकार ने इस मामले की जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी अमेरिका की चिंताओं के आधार पर संगठित अपराधियों और आतंकियों के नेटवर्क की जांच कर रही है। इन सबके बीच मामले को लेकर अटकलें लगाना या गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां करना सही नहीं हैं।"

RAW चीफ ने पन्नू की हत्या का प्लान अप्रूव किया
वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियों ने यह भी बताया कि पन्नू को मारने के लिए चलाए गए ऑपरेशन को RAW के तत्कालीन चीफ समंत गोयल ने अप्रूव किया था। इस ऑपरेशन की जानकारी रखने वाले कुछ भारतीय सुरक्षा अधिकारियों ने भी अमेरिकी मीडिया के सामने इस दावे की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि गोयल के ऊपर विदेशों में मौजूद खालिस्तानी आतंकियों को खत्म करने का दबाव था। रिपोर्ट में इस बात की भी आशंका जताई गई है कि RAW की इस प्लानिंग की जानकारी भारत के NSA अजीत डोभाल के पास भी थी। हालांकि इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं।

PM मोदी के अमेरिका दौरे के वक्त हुई प्लानिंग
वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले साल जून में PM मोदी अमेरिका के दौरे पर थे। तभी भारत की खुफिया एजेंसी RAW के अधिकारी पन्नू को मारने के लिए हिट टीम हायर कर रहे थे।

विक्रम यादव ने निखिला गुप्ता को भेजे अपने मैसेज में लिखा था कि पन्नू की हत्या हमारी प्राथमिकता है। विक्रम ने ही पन्नू का न्यूयॉर्क का एड्रेस निखिल को भेजा था। उन्होंने कहा था कि जैसे ही हिट टीम इस बात की पुष्टि करे कि पन्नू अपने घर में मौजूद है, उसे मार दिया जाए।

वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, RAW एशिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में भारत के कथित दुश्मनों के खिलाफ कैंपेन चला रहा है। पन्नू को मारने की यह साजिश इसी कैंपेन का हिस्सा थी। यह ऑपरेशन उसी वक्त प्लान किया जा रहा था जब कनाडा में एक और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हो गई।

मोदी सरकार के दुश्मनों को टारगेट कर रही RAW
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस ऑपरेशन के पीछे भी विक्रम यादव का ही हाथ था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भारत की खुफिया एजेंसी की तरफ से विदेश में मोदी सरकार के खिलाफ काम करने वाले सिखों की जासूसी और उन्हें परेशान करने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

इसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देशों से RAW के एजेंट्स की गिरफ्तारी के मामले भी सामने आए। इसके अलावा कई बार इन खुफिया अधिकारियों को देश से निकाला भी गया है।

भारत से रिश्ते बिगाड़ना नहीं चाहता अमेरिका
अधिकारियों ने कहा कि पिछले जुलाई में व्हाइट हाउस और भारत के अधिकारियों के बीच एक हाई-लेवल मीटिंग हुई थी। इस दौरान चर्चा की गई थी कि दोनों देशों के बीच रिश्तों को खतरे में डाले बिना इस मसले से कैसे निपटा जाए। इस बैठक में CIA के डायरेक्टर विलियम बर्न्स भी शामिल थे।

हालांकि अमेरिका ने अब तक किसी के भी खिलाफ कोई प्रतिबंध या पेनल्टी नहीं लगाई है। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट और FBI ने पिछले साल पन्नू के मामले की चार्जशीट में विक्रम यादव का नाम शामिल करने की वकालत की थी। अगर ऐसा होता तो RAW सीधे तौर पर हत्या की साजिश की जांच का हिस्सा बन जाती।

मोदी सरकार के दुश्मनों को टारगेट कर रही RAW
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस ऑपरेशन के पीछे भी विक्रम यादव का ही हाथ था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भारत की खुफिया एजेंसी की तरफ से विदेश में मोदी सरकार के खिलाफ काम करने वाले सिखों की जासूसी और उन्हें परेशान करने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

इसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देशों से RAW के एजेंट्स की गिरफ्तारी के मामले भी सामने आए। इसके अलावा कई बार इन खुफिया अधिकारियों को देश से निकाला भी गया है।

भारत से रिश्ते बिगाड़ना नहीं चाहता अमेरिका
अधिकारियों ने कहा कि पिछले जुलाई में व्हाइट हाउस और भारत के अधिकारियों के बीच एक हाई-लेवल मीटिंग हुई थी। इस दौरान चर्चा की गई थी कि दोनों देशों के बीच रिश्तों को खतरे में डाले बिना इस मसले से कैसे निपटा जाए। इस बैठक में CIA के डायरेक्टर विलियम बर्न्स भी शामिल थे।

हालांकि अमेरिका ने अब तक किसी के भी खिलाफ कोई प्रतिबंध या पेनल्टी नहीं लगाई है। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट और FBI ने पिछले साल पन्नू के मामले की चार्जशीट में विक्रम यादव का नाम शामिल करने की वकालत की थी। अगर ऐसा होता तो RAW सीधे तौर पर हत्या की साजिश की जांच का हिस्सा बन जाती।

चार्जशीट में आया था निखिल गुप्ता का नाम
29 नवंबर 2023 को पन्नू पर हमले के मामले में न्यूयॉर्क पुलिस की चार्जशीट सामने आई थी। इसमें भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप था। इसमें लिखा था कि निखिल गुप्ता को CC-1 (पूर्व CRPF अधिकारी) ने पन्नू की हत्या की प्लानिंग करने को कहा था।

न्यूयॉर्क पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, विक्रम यादव (CC-1) ने ही आतंकी पन्नू की हत्या की पूरी साजिश रची थी। विक्रम ने निखिल की पहचान एक और अंडरकवर अधिकारी से कराई, जिसने पन्नू का मर्डर करने की बात कही। इसके लिए करीब 83 लाख रुपए में डील हुई थी। हालांकि जिस व्यक्ति के साथ डील हुई थी, वो अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी का अधिकारी निकला।

निखिल गुप्ता फिलहाल चेक रिपब्लिक की जेल में बंद है। अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि पन्नू को मारने की साजिश में निखिल गुप्ता शामिल था। निखिल को 30 जून 2023 को अमेरिकी सरकार की रिक्वेस्ट पर चेक गणराज्य से गिरफ्तार किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.