RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बढ़ाया तिरंगे का मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सलाम
Updated on
02-09-2023 02:47 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने पूरी दुनिया में अपना डंका बजा दिया है। अमेरिका की पत्रिका ग्लोबल फाइनेंस (Global Finance) ने वैश्विक स्तर पर उन्हें शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा दिया है। दास को ग्लोबल फाइनेंस केंद्रीय बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में 'ए प्लस' रेटिंग दी गई है। इस सूची में तीन केंद्रीय बैंक के गवर्नरों को 'ए प्लस' रेटिंग दी गई, जिनमें दास शीर्ष पर रहे। ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने एक बयान में कहा कि महंगाई पर नियंत्रण, इकनॉमिक ग्रोथ लक्ष्यों, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता के लिए ग्रेड 'ए' से ग्रेड 'एफ' तक के पैमाने होते हैं। 'ए' उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है, जबकि एफ ग्रेड का मतलब पूरी तरह विफलता है। दास के बाद स्विट्जरलैंड के गवर्नर थॉमस जे जॉर्डन और वियतनाम के गवर्नर गुयेन थी होंग का स्थान रहा।
RBI ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड्स 2023 में गवर्नर शक्तिकांत दास को A+ रेटिंग दी गई है। तीन सेंट्रल बैंकरों को A+ की रेटिंग दी गई है जिनमें दास को टॉप पर रखा गया है। यह मैगजीन साल 1994 से हर साल सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड तैयार करती है। पूरी दुनिया के 100 से भी अधिक देशों के सेंट्रल बैंक्स का आंकलन के आधार पर इसे तैयार किया जाता है। इसमें दुनियाभर के सेंट्रल बैंकर्स की रिपोर्ट A से लेकर F तक तैयार करती है। A ग्रेड एक्सीलेंस परफॉर्मेंस के लिए दिया जाता है जबकि सबसे खराब परफॉरमेंस के लिए F ग्रेड दिया जाता है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
शक्तिकांत दास के इस सम्मान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को बधाई। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है, जो दुनिया में हमारे फाइनेंशियल लीडरशिप का दर्शाता है। शक्तिकांत दास का समर्पण और दूरदर्शिता हमारे देश की विकास की यात्रा को मजबूत करती रहेगी।' केवल तीन देशों भारत, स्विट्डरलैंड और वियतनाम के सेंट्रल बैंकों के गवर्नर को ए+ ग्रेड मिला है। ब्राजील, इजराइल, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, पैराग्वे, पेरू, ताइवान और उरुग्वे को ए ग्रेड मिला है जबकि कोलंबिया, डोमिनिकन गणराज्य, आइसलैंड, इंडोनेशिया, मैक्सिको, मोरक्को, नॉर्वे, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका को ए- ग्रेड मिला है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…