क्वालीफायर-1 जीतते ही आरसीबी का आईपीएल चैंपियन बनना तय! 8 सीजन से चला आ रहा सिलसिला
Updated on
27-05-2026 12:58 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया। इस जीत ने टीम को सीधे फाइनल में पहुंचा दिया है। 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लीग का खिताबी मुकाबला होगा। इसमें आरसीबी की टक्कर क्वालीफायर-2 की विजेता से होगा। क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस पहुंच चुकी है। एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर है। इसकी विजेता टीम भी क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी।
12 बार क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम विजेता बनी
आईपीएल में 2011 से वर्तमान प्लेऑफ का नियम आया था। उससे पहले सेमीफाइनल होते थे। प्लेऑफ का नियम आने के बाद से अभी तक 15 फाइनल मुकाबले हो चुके हैं। इसमें 12 बार वही टीम चैंपियन बनी है, जिसने क्वालीफायर-1 में जीत हासिल की। दो ऐसे मौके रहे हैं, जब क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम विजेता बनी तो एक बार एलिमिनेटर खेलने वाली टीम चैंपियन बनी है। पिछले 8 सीजन से हर बार क्वालीफायर-1 की विजेता ने खिताब जीता है।
क्वालीफायर-1 जीतने के बाद फाइनल हार चुकी आरसीबी
मुंबई इंडियंस को 2013 और 2017 में क्वालीफायर-1 में हार मिली थी। टीम ने इसके बाद क्वालीफायर-2 जीता और फिर क्वालीफायर-1 की विजेता को हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। वहीं 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एलिमिनेटर से पहुंचकर चैंपियन बनी थी। टीम ने एलिमिनेटर जीतने के बाद क्वालीफायर-2 और फिर फाइनल जीता। तब आरसीबी ने क्वालीफायर-1 जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…