अंजू के साथ भारत में भी रहने को तैयार... शादी करना चाहता है पाकिस्तानी लवर नसरुल्लाह, देश छोड़ने को भी तैयार
Updated on
25-07-2023 03:25 PM
इस्लामाबाद : अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने भारत से पाकिस्तान गई राजस्थान की अंजू का दोस्त पल-पल में बयान बदल रहा है। पहले उसने कहा कि हम कुछ दिनों में सगाई करने वाले हैं। फिर उसने 'लव स्टोरी' के एंगल से इनकार कर दिया। अब खैबर पख्तूनख्वा के अपर दीर जिले के नसरुल्लाह का कहना है कि अगर अंजू चाहे तो वह उससे शादी को तैयार है। इससे पहले अंजू ने कहा था कि वह पाकिस्तान सिर्फ घूमने आई है और उसका शादी का कोई इरादा नहीं है। अंजू का वीजा 20 अगस्त को खत्म हो जाएगा और इससे पहले वह भारत लौट आएंगी।
न्यूज वेबसाइट 'राजस्थान तक' से बात करते हुए अंजू के दोस्त नसरुल्लाह ने कहा कि वह अंजू को 2019 से फेसबुक के माध्यम से जानता है। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। उसने कबूल किया कि वह अंजू से प्यार करता है और शादी भी करना चाहता है। इतना ही नहीं नसरुल्लाह ने कहा कि वह अंजू के लिए भारत आने को भी तैयार है। लेकिन शादी अंजू की मर्जी पर निर्भर करती है, अगर वह नहीं चाहेगी तो शादी नहीं होगी, उसे कोई ऐतराज नहीं है।
'अंजू के बच्चों को भी अपनाने को तैयार'
नसरुल्लाह ने बताया कि अंजू को पाकिस्तान काफी पसंद आया। उसने अंजू को कई जगह घुमाया और वह यहां बिल्कुल सुरक्षित है। पुलिस भी उसे सुरक्षा मुहैया करा रही है। उसने कहा, 'अंजू शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, मैं यह बात जानता हूं। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। मैं उन्हें अपनाने के लिए भी तैयार हूं। अंजू की जहां मर्जी होगी, मैं वहां रहने के लिए तैयार हूं, चाहें भारत हो या पाकिस्तान।' उसने सगाई की खबरों का भी खंडन किया।
'अफवाहें न फैलाई जाएं'
रिपोर्ट के अनुसार नसरुल्लाह ने कहा, 'अंजू इस वक्त मेरे घर में है। वह मेरी मां और बहनों के साथ एक अलग कमरे में रह रही है। इस तरह की खबरें कि मैं और अंजू सगाई करने वाले हैं, बिल्कुल गलत हैं। हमारा अभी शादी का कोई प्लान नहीं है। फिलहाल वह पाकिस्तान सिर्फ घूमने के लिए आई है। इसलिए ये अफवाहें न फैलाई जाएं।' खबर है कि नसरुल्लाह ने एक एफिडेविट पाकिस्तान पुलिस को सौंपा है जिसमें कहा गया है कि उसके और अंजू के बीच प्रेम संबंध नहीं है और जल्द वह भारत लौट जाएगी।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…