'रियल हाउसवाइव्स' स्टार Matthew Byars ने किया सुसाइड, मौत के बाद मेंटल हेल्थ पर छिड़ी बहस
Updated on
23-11-2024 04:28 PM
अमेरिकी टीवी सीरीज 'रियल हाउसवाइव्स' के स्टार मैथ्यू बायर्स का 37 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुसाइड कर लिया है। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, मैथ्यू ने 21 नवंबर को सुसाइड कर लिया। उनके निधन से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को धक्का लगा है। दोस्त और परिवार के लोग भी सदमे में हैं।
स्पोक्सपर्सन ने बताया कि मैथ्यू बायर्स की मौत मल्टीपल ब्लंट फोर्स इंजरीज के कारण हुई। देखकर लग रहा है कि सुसाइड किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सुसाइड की बात कन्फर्म हो गई है। Matthew Byars की दोस्त और 'रियल हाउसवाइव्स ऑफ न्यू जर्सी' स्टार Melissa Gorga ने उनकी मौत पर शोक जताया और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'मैट, तुमने मुझे बताया क्यों नहीं मैट? मेरा दिल टूट गया है। तुम्हारी पर्सनैलिटी कमाल की थी। तुम्हें स्टैंड-अप करना चाहिए था। मैं जानती हूं कि यह तुम्हारा सपना था। मेरा दिल टूट गया है मैट।' मैथ्यू बायर्स The Real Housewives of Potomac के तीसरे सीजन में नजर आए थे। उन्हें शो की कास्ट मेंबर केरन ह्यूजर (Karen Huger) ने मिलवाया था। वह 'रियल हाउसवाइव्स' के उस एपिसोड में नजर आए थे, जिसमें केरन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर फैली अफवाहों पर सफाई दी थी।
मैथ्यू बायर्स की मौत के बाद से एक बार फिर मेंटल हेल्थ पर बहस छिड़ गई है। साथ ही इस पर भी बात शुरू हो गई है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे काम करने वाले कितना दबाव झेलते हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…